मैनपुरी जिला कारागार से अपर जिला जज चतुर्थ की कोर्ट में सोमवार को पेशी पर लाए गए तिहरे हत्याकांड के आरोपी ने कठघरे में खुद को गोली मार ली थी। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक ने बड़ी कार्रवाई की। ड्यूटी में लापरवाही करने वाले दो इंस्पेक्टर सहित दस पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। वहीं निलंबित सात पुलिसकर्मियों को लापरवाही और संलिप्तता की संभावना के चलते जेल भेजा गया है। कोर्ट रूम तक तमंचा पहुंचाने वाली मनीष यादव की पत्नी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता करके कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन
2 of 5
प्रेसवार्ता के दौरान डीएम व एसपी अजय कुमार पांडेय
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को जिला कारागार से पेशी पर आए करहल थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर निवासी मनीष यादव (32) ने अपने बहनोई प्रिंस को फंसाने के उद्देश्य से एडीजे-4 के कोर्ट में खुद के पैर में गोली मार ली थी। मंगलवार को डीएम आवास पर डीएम महेंद्र बहादुर सिंह और एसपी अजय कुमार पांडेय ने संयुक्त रूप से पत्रकारों से वार्ता की। एसपी ने बताया कि तिहरे हत्याकांड के आरोपी मनीष की पत्नी सीमा यादव ने कपड़ों में छिपाकर तमंचा कोर्ट रूम तक पहुंचाया था। सीमा को करहल थाना क्षेत्र के गांव मानिकपुर से गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है। वहीं सीमा को तमंचा देने वाले मनीष के मामा विनोद यादव निवासी खुशालपुर थाना जसवंतनगर इटावा की तलाश जारी है।
विज्ञापन
3 of 5
मैनपुरी दीवानी
- फोटो : अमर उजाला
ड्यूटी में लापरवाही करने वाले दो इंस्पेक्टर सहित दस पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। महिला सहित निलंबित सात सिपाहियों को संलिप्तता की संभावना के चलते गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है। इलाज के बाद मनीष को भी जेल भेजा गया। एसपी ने बताया कि मनीष ने अपने बहनोई को फंसाने के लिए पूरी साजिश रची थी। दीवानी के ही एक अधिवक्ता ने कोर्ट में खुद को गोली मारने की सलाह दी थी। वकील कौन है इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पहचान होते ही वकील को भी जेल भेजा जाएगा।
4 of 5
कोर्ट परिसर में पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
ड्यूटी में लापरवाही और वारदात में संलिप्तता की संभावना के चलते मुख्य आरक्षी एलआईयू विजय सिंह के अलावा महिला आरक्षी कुसुम चाहर, मुख्य आरक्षी रमाकांत उपाध्याय, आरक्षी सत्यवीर सिंह, प्रदीप राजा, योगेंद्र सिंह तथा आरक्षी एलआईयू दिलीप कुमार जेल भेजा गया है।
दीवानी में गोली चलने की घटना के बाद मौके पर भीड़
- फोटो : अमर उजाला
जेल भेजे गए सात सिपाहियों सहित कुल दस पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। प्रभारी न्यायालय सुरक्षा अतिरिक्त निरीक्षक मुकेश मलिक, प्रभारी सदर हवालात ड्यूटी निरीक्षक विजय कुमार गौतम, हवालात ड्यूटी उप निरीक्षक अजय प्रताप को निलंबित किया गया है।