फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक सिपाही की बेटी की शादी में 'पिता' का फर्ज निभाएगी मथुरा पुलिस, करेगी कन्यादान

Thu, 16 May 2019 10:55 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 5
विजय नाथ चौहान अपने परिवार के साथ। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
बेटी की विदाई का सपना संजो कर रखा था, लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था। बेटी की शादी से पहले ही एक पिता और उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही दुनिया से विदा हो गया। अब मथुरा पुलिस उनकी बेटी की शादी में पिता का फर्ज निभाएगी। पुलिस ने बेटी के कन्यादान का फैसला लिया है। इसके लिए वृंदावन पुलिस ने 2 लाख 21 हजार रुपये और मथुरा पुलिस ने लगभग 4 लाख की रकम जुटाई है।
विज्ञापन

2 of 5
विजय नाथ चौहान अपने परिवार के साथ - फोटो : अमर उजाला
मृतक सिपाही विजयनाथ की बेटी की शादी 17 मई को होनी है। इस शादी में मथुरा से 6 लाख 21 हजार रुपये बतौर कन्यादान सिपाही की बेटी को दिए जाएंगे। मथुरा का पुलिस विभाग शादी में पंहुचकर यह धनराशि मृतक सिपाही के परिवार को सौंपेगा। 
विज्ञापन

3 of 5
विजय नाथ चौहान को कंधा देते एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज व अन्य पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
रिपोर्टिंग पुलिस चौकी जैंत क्षेत्र के अंतर्गत पप्पू ढाबे के पास 23 अप्रैल की रात अपराधियों का पीछा करते समय प्रधान आरक्षी विजयनाथ सिंह चौहान की बाइक में पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी थी, जिसमें उनकी मौत हो गई थी। 

4 of 5
विजय नाथ चौहान का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही विजयनाथ चौहान मूल रूप से फिरोजाबाद के थाना खैरगढ़ में निकाऊ के रहने वाले थे। उनकी सबसे बड़ी पुत्री प्रीति की शादी 17 मई को आझईखुर्द निवासी पीएसी में तैनात वीरपाल के पुत्र इंजीनियर उमेश पाल से होनी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फाइल फोटो
प्रीति की शादी तय करने के बाद विजयनाथ शादी की तैयारियों में जुटे हुए थे और अपनी बेटी की विदाई का सपना देख रहे थे, लेकिन उनका यह सपना दुर्घटना में हुई मौत के कारण पूरा नहीं हो पाया। अब साथी पुलिसकर्मी उनकी बेटी को कन्यादान के रूप में यह सौगात देकर पिता का फर्ज निभाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें