फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 100 किमी घंटे की रफ्तार से आई दो दोस्तों की मौत, बाइक के उड़े परखच्चे...हादसा देख कांप गए लोगों के पैर

Sat, 21 Jun 2025 11:50 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में जन्मदिन पार्टी से लौट रहे बाइक सवार तीन दोस्तों के साथ दर्दनाक हादसा हुआ। रफ्तार ने दो की जान ले ली, तीसरा दोस्त मौत से जूझ रहा है। 
 
विज्ञापन
1 of 7
आगरा सड़क हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जन्मदिन की पार्टी कर घर लौट रहे तीन दोस्तों की बाइक अनियंत्रित होकर आंबेडकर पुल की दीवार से टकराई और करीब 20 फीट नीचे सड़क पर गिर गई। यह देख पीछे आ रहे अन्य दोस्तों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने तीनों को एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया। वहां दो युवकों राज और साहिल की मौत हो गई। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शवों को घर ले गए।

छत्ता थाना क्षेत्र के भैरों बाजार निवासी साहिल(19) बारहवीं का छात्र था। बृहस्पतिवार को उसका जन्मदिन था। शाम 7 बजे वह घर से निकला। मोहल्ले के दोस्त राज(19), रोहित(20) व अन्य दोस्तों के साथ बाइकों पर बैठकर यमुनापार में जन्मदिन पार्टी मनाने गया। रात करीब 12 बजे सभी बाइकों से लौट रहे थे। एक बाइक राज चला रहा था। उसके पीछे साहिल और रोहित बैठे थे। राज का छोटा भाई प्रिंस व अन्य दोस्त दूसरी बाइक पर पीछे थे। आंबेडकर पुल पर टर्न लेते समय बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों दोस्त एक साथ 20 फीट नीचे सड़क पर जा गिरे।



 
विज्ञापन

2 of 7
आंबेडक पुल से गिरे तीन दोस्त - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चीख-पुकार सुनकर पास में एसीपी छत्ता कार्यालय से पुलिस मौके पर पहुंच गई। तीनों को इलाज के लिए एसएन इमरजेंसी भेजा। जहां रात को राज की मौत हो गई। रोहित को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। शुक्रवार दोपहर को डॉक्टरों ने साहिल को भी मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलने के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।

 
विज्ञापन

3 of 7
मृतकों के फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गम में बदले खुशियों के पल
साहिल के पिता रोहित खन्ना केरल में नौकरी करते हैं। उनके तीन बच्चे थे। बड़ा बेटा सुमित, छोटा साहिल और सबसे छोटी बेटी अलीशा। बृहस्पतिवार को साहिल 19 वर्ष का हुआ था। घर में खुशी का माहौल था। घर पर केक काटने के बाद दोस्तों को पार्टी देने निकला था। लौटते समय हादसा हो गया।

 

4 of 7
यहां पर गिरकर हुई थी मौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राज का जन्मदिन 17 जुलाई को
एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के कछपुरा निवासी देवी सिंह के तीन बेटे थे। राज सबसे बड़ा था, जबकि प्रिंस और ध्रुव छोटे हैं। राज आरबीएस कॉलेज से स्नातक कर रहा था। मगर दोस्त के जन्मदिन पर ही खुशियां गम में बदल गईं। वह अपना 19वां जन्मदिन भी नहीं मना सका, 17 जुलाई को राज का जन्मदिन मनाया जाता रहा है।

 
विज्ञापन

5 of 7
आंबेडकर पुल, जहां से हुआ हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सेल्फी लेने की फैली अफवाह
तीनों दोस्तों के आंबेडकर पुल से नीचे गिरने के बाद सोशल मीडिया पर सेल्फी लेते समय गिरने की दिनभर चर्चा चलती रही। डीसीपी सिटी सोनम कुमार का कहना है कि पूछताछ में पता चला है कि वह सेल्फी लेते नहीं गिरे थे। यमुना ब्रिज की तरफ से आते समय बाइक अनियंत्रित हो जाने से हादसा हुआ।

 
विज्ञापन

6 of 7
आंबेडकर पुल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार 
जीवनी मंडी और कछपुरा निवासी तीन दोस्त राज, साहिल और रोहित अन्य दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाकर यमुनापार से घर लौट रहे थे। साहिल का जन्मदिन था। तीन मोटरसाइकिल और एक एक्टिवा पर 10 दोस्त सवार थे। राज, साहिल और रोहित पल्सर बाइक पर सवार थे। वह आंबेडकर पुल से जीवनी मंडी की ओर आ रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक की स्पीड 100 किमी प्रति घंटा से अधिक लग रही थी। जैसे ही वह यमुना किनारा रोड के लिए घुमावदार मोड़ से मुड़ने लगे। तेज गति के कारण बाइक से नियंत्रण खो गया। उन्होंने घबराकर ब्रेक लगाकर रोकने का प्रयास किया। डिस्क ब्रेक लग गई। इससे बाइक पीछे से उठ गई और तीनों दोस्त करीब सात मीटर चाैड़े यमुना किनारा रोड को पार करते पुल की डिवाइडर के ऊपर से नीचे गिरे। रोड की दूसरी तरफ बनीं न्यू नरेंद्र रोडवेज नाम से दुकान के शटर से भिड़ गए। बाइक डिवाइडर से टकराकर पुल पर ही रह गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
agra police - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की तत्परता से बची तीसरे की जान
घटना के समय चाैकी की पुलिस यमुना किनारा रोड पर चेकिंग कर रही थी। उनसे चंद कदम दूर अचानक से तीनों दोस्त गिरे थे। पुलिसकर्मी ने तत्परता के साथ उन्हें इमरजेंसी पहुंचा दिया। तीनों जीवित थे इलाज शुरू हो गया। लेकिन दो ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी छत्ता के अनुसार बाइक की गति इतनी तेज थी कि उसकी पेट्रोल टंकी भी फट गई है। पुल ऊपर सड़क पर उसके पुर्जे टूटकर बिखर गए। इन युवकों के गिरने की आवाज भी इतनी तेज थी कि आसपास घरों से लोग सड़कों पर निकल आए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें