फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri Bypolls: जब-जब घटा सपा का वोट बैंक, तब-तब मैदान में उतरे मुलायम सिंह यादव, इस तरह मिली कामयाबी

Mon, 28 Nov 2022 07:28 AM IST
धीरेन्द्र सिंह ज्योत्यवेंद्र दुबे, मैनपुरी
विज्ञापन
1 of 5
मुलायम सिंह यादव की चुनावी जनसभा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
मुलायम सिंह यादव ने 1996 में पहली बार मैनपुरी को कर्मभूमि का दर्जा देते हुए लोकसभा चुनाव लड़ा था। इसके बाद उन्होंने कई बार ये सीट सैफई परिवार व अन्य सपा कार्यकर्ताओं के छोड़ी। लेकिन जब-जब सपा का वोट बैंक बिखरता दिखाई दिया तो फिर मुलायम सिंह यादव से एकजुट करने के लिए मैदान में उतरे। उनकी मौजूदगी हर बार बिखराव को समेटने में कामयाब भी हुई।  1992 में समाजवादी पार्टी के गठन के बाद 1996 में मुलायम सिंह यादव ने मैनपुरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा। ये लोकसभा प्रत्याशी के रूप में उनका पहला चुनाव था। मुलायम सिंह यादव न केवल इस चुनाव में 273303 वोट पाकर जीते बल्कि केंद्र पर रक्षा मंत्री भी बने। इसके बाद उन्होंने ये सीट बलराम सिंह यादव के लिए खाली कर दी। 

ये भी पढ़ें - Mainpuri Bypolls: चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने झोंकी ताकत, अब सीएम योगी भरेंगे कार्यकर्ताओं में जोश
विज्ञापन

2 of 5
मुलायम सिंह यादव - फोटो : सोशल मीडिया
1998 और 1999 में बलराम सिंह यादव ने चुनाव लड़ा। पहली बार उन्हें 264734 वोट मिले और दूसरी बार उन्हें 244113 वोट मिले। दोनों ही चुनाव में वोट बैंक गिरा। इसके बाद 2004 के चुनाव में खुद मुलायम सिंह यादव ने ताल ठोंकी। उन्होंने पीछे के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले। इस बार उन्हें 460477 वोट मिले और एक नया रिकॉर्ड कायम हुआ।
 
विज्ञापन

3 of 5
धर्मेंद्र यादव - फोटो : एएनआई
चुनाव जीतने के तुरंत बाद ही मुलायम सिंह यादव ने सीट छोड़ दी और भतीजे धर्मेंद्र यादव को यहां से उप चुनाव में लड़ाया। धर्मेंद्र यादव ने चुनाव तो जीत लिया, लेकिन उन्हें 348999 वोट मिले थे। ये वोट मुलायम सिंह को मिले वोट से एक लाख से भी अधिक कम थे।  मुलायम सिंह यादव ने फिर वक्त की जरूरत समझी और 2009 का चुनाव खुद लड़ा। इस बार वे 392308 वोट पाकर सांसद बने। 

4 of 5
पूर्व सांसद तेजप्रताप सिंह यादव व विधायक राजू यादव - फोटो : अमर उजाला

2014 के उपचुनाव ने तोड़े सभी रिकॉर्ड 

मुलायम सिंह यादव ने 2009 के बाद 2014 में भी मैनपुरी और आजमगढ़ से चुनाव लड़ा। मैनपुरी से नेताजी 595918 वोट पाकर विजयी हुए। वहीं आजमगढ़ से भी नेताजी ने जीत दर्ज की। ऐसे में उन्हें एक सीट छोडनी पड़ी। मैनपुरी सीट छोड़ते हुए उन्होंने अपने पौत्र तेजप्रताप यादव को चुनाव लड़ाया। इसमें तेजप्रताप यादव को 653686 वोट मिले और सांसद चुने गए। ये रिकॉर्ड अब भी बरकरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुलायम सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

मैनपुरी में सपा की जीत पर एक नजर 

चुनाव वर्ष              सांसद                    मिले वोट 
1996              मुलायम सिंह यादव          273303
1998              बलराम सिंह यादव           264734
1999              बलराम सिंह यादव           244113    
2004                 मुलायम सिंह यादव           460470
2004 उप चुनाव   धर्मेंद्र यादव                  348999  
2009              मुलायम सिंह यादव           392308
2014              मुलायम सिंह यादव           595918
2014 उपचुनाव   तेजप्रताप यादव                653686
2019             मुलायम सिंह यादव           524926
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें