फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: बर्थडे पार्टी में बवाल, अब हड़ताल, डॉक्टर साहब इन मरीजों का तो करते ख्याल

Mon, 17 Sep 2018 07:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 8
patient - फोटो : अमर उजाला
आगरा में शनिवार रात बर्थडे पार्टी के दौरान हुए बवाल के बाद अब जूनियर डॉक्टर मनमानी पर उतर आए। एसएन मेडिकल कॉलेज के ओपीडी और इमरजेंसी सहित बाल रोग, सर्जरी मेडिसिन विभाग में सेवाएं ठप कर दी गईं। नए मरीज भर्ती करने से रोक दिए गए। हालांकि दोपहर बाद सेवाएं शुरू कर दी गईं, लेकिन जूनियर डॉक्टर हड़ताल से नहीं लौटे। 
विज्ञापन

तस्वीरें: बर्थडे पार्टी में बवाल, अब हड़ताल, डॉक्टर साहब इन मरीजों का तो करते ख्याल

2 of 8
patient - फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद एसएन मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं। रविवार सुबह को जूनियर डॉक्टर्स ने मेडिकल कॉलेज के बाहर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। जमकर नारेबाजी की। किसी मरीज को अंदर नहीं घुसने दिया। 
विज्ञापन

तस्वीरें: बर्थडे पार्टी में बवाल, अब हड़ताल, डॉक्टर साहब इन मरीजों का तो करते ख्याल

3 of 8
patient - फोटो : अमर उजाला
जूनियर डॉक्टर ने रात से ही इमरजेंसी में नए मरीज भर्ती नहीं होने से रोक दिए। रात को एत्मादपुर की रमा शर्मा को भर्ती कराने के लिए परिवारीजन लाए थे, लेकिन हड़ताल की वजह से उन्हें भर्ती नहीं किया जा सका। इसके अलावा भी कई मरीज लौट गए।

तस्वीरें: बर्थडे पार्टी में बवाल, अब हड़ताल, डॉक्टर साहब इन मरीजों का तो करते ख्याल

4 of 8
patient - फोटो : अमर उजाला
दोपहर तक इमरजेंसी में एक भी मरीज भर्ती नहीं किया गया। यहां तक कि पथौली में हादसे के घायलों को भी लौटा दिया गया। दूर दराज इलाकों से इलाज कराने आए मरीज भी कॉलेज के बाहर जहां-तहां परेशान दिखाई दिए। 
विज्ञापन

तस्वीरें: बर्थडे पार्टी में बवाल, अब हड़ताल, डॉक्टर साहब इन मरीजों का तो करते ख्याल

5 of 8
patient - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी प्रशांत वर्मा ने जूनियर डॉक्टरों से बात की। डॉक्टरों ने दो मांगें रखीं। इनमें पहली, हिरासत में लिए गए डॉक्टर छोड़े जाएं। दूसरी, दर्ज केस खारिज किए जाए। इस पर एसपी सिटी राजी नहीं हुए। वहां से चले गए। एसएन मेडिकल कॉलेज के बाहर पुलिस फोर्स तैनात है।
विज्ञापन

तस्वीरें: बर्थडे पार्टी में बवाल, अब हड़ताल, डॉक्टर साहब इन मरीजों का तो करते ख्याल

6 of 8
मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला
जूनियर डॉक्टर्स ने पहले अशोका होटल में बर्थडे पार्टी के दौरान बवाल किया था। वहां ये लोग अपने साथी का बर्थडे सेलिब्रेट करने गए थे। रात में कर्मचारी होटल बंद करने की बात कहने लगे। इस पर वे भड़क गए और कर्मचारियों को मारपीट कर दी। होटल में भी तोड़फोड़ की।
विज्ञापन

तस्वीरें: बर्थडे पार्टी में बवाल, अब हड़ताल, डॉक्टर साहब इन मरीजों का तो करते ख्याल

7 of 8
मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। आरोप है कि जूनियर डॉक्टर ने दरोगा योगेश और सिपाही अतुल की पिटाई कर वर्दी फाड़ दी। इस पर पुलिस ने पांच जूनियर डॉक्टर को हिरासत में ले लिया। इससे भड़के जूनियर डॉक्टर्स ने एसएन में इमरजेंसी सेवाएं ठप कर एमजी रोड पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

तस्वीरें: बर्थडे पार्टी में बवाल, अब हड़ताल, डॉक्टर साहब इन मरीजों का तो करते ख्याल

8 of 8
मेडिकल कॉलेज के बाहर तैनात पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला
देर रात करीब दो बजे पुलिस ने लाठियां फटकार जूनियर डॉक्टर्स को वहां से खदेड़ दिया। पुलिस ने हंगामा कर रहे करीब 25 जूनियर डॉक्टर्स व छात्रों को हिरासत में ले लिया। जूनियर डॉक्टर्स के खिलाफ बलवे की रिपोर्ट हरीपर्वत थाना में दर्ज कराई गई। हालांकि कोई नामजद नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें