फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: विजय हजारे ट्रॉफी के लिए एक ही टीम में आगरा के चार क्रिकेटर, उपकप्तान होंगे दीपक चाहर

Mon, 17 Sep 2018 07:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 5
deepak chahar cricketer
ताजनगरी के चार खिलाड़ियों ने राजस्थान की सीनियर टीम में शामिल होकर इतिहास रच दिया है। इन चारों खिलाड़ियों को राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन ने विजय हजारे ट्रॉफी के लिए चयनित किया है। पहले पांच मैचों के लिए टीम की घोषणा की गई है। आरसीए की ओर से शनिवार देर शाम विजय हजारे ट्रॉफी टीम घोषित की गई। ऐसा पहली बार हुआ है कि राजस्थान की सीनियर टीम में किसी अन्य प्रदेश के शहर के एक साथ चार खिलाड़ी टीम से खेलते हुए दिखाई देंगे।
विज्ञापन

तस्वीरें: विजय हजारे ट्रॉफी के लिए एक ही टीम में आगरा के चार क्रिकेटर, उपकप्तान बने दीपक चाहर

2 of 5
दीपक चाहर
दाएं हाथ के मध्यम गति के तेज गेंदबाज दीपक चाहर सन 2010 में राजस्थान की रणजी टीम में शामिल हुए। तभी से लगातार राजस्थान रणजी क्रिकेट टीम के सदस्य हैं। इस बार इन्हें टीम का उपकप्तान बनाया गया है। दीपक भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से इंग्लैंड के खिलाफ इस साल एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का टी-20 मैच भी खेल चुके हैं।
 
विज्ञापन

तस्वीरें: विजय हजारे ट्रॉफी के लिए एक ही टीम में आगरा के चार क्रिकेटर, उपकप्तान बने दीपक चाहर

3 of 5
अमित गौतम
दाएं हाथ के ओपनर बल्लेबाज अमित गौतम का सन 2017 में राजस्थान की रणजी टीम में पदार्पण हुआ। सन 2017-18 में विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई के खिलाफ 150 रन की शानदार नाबाद पारी खेली। अमित कलात्मक खिलाड़ी हैं। जरूरत पड़ने पर टीम के लिए कभी-कभी स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं।

तस्वीरें: विजय हजारे ट्रॉफी के लिए एक ही टीम में आगरा के चार क्रिकेटर, उपकप्तान बने दीपक चाहर

4 of 5
क्रिकेटर तेजेंदर ढिल्लन - फोटो : अमर उजाला
दाएं हाथ के बल्लेबाज और ऑफ स्पिन गेंदबाज तेजेंद्र सिंह ढिल्लन सन 2017-18 में राजस्थान की रणजी टीम में चयन हुआ। पिछले सत्र में तेजेंद्र ने अपने दूसरे रणजी ट्रॉफी मैच में झारखंड केखिलाफ 138 रनों की शानदार पारी खेली थी। वह आक्रामक बल्लेबाज हैं। साथ ही टीम के लिए विकेट भी लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: विजय हजारे ट्रॉफी के लिए एक ही टीम में आगरा के चार क्रिकेटर, उपकप्तान बने दीपक चाहर

5 of 5
राहुल चाहर
दाएं हाथ के लेग स्पिनर राहुल चाहर राजस्थान की रणजी टीम में सन 2016-17 और 2017-18 में चयनित हुए। वह अंडर-19 इंडिया की ओर से श्रीलंका में आयोजित हुए एशिया कप में खेले थे। आईपीएल के इस सत्र में मुंबई इंडियंस टीम के सदस्य भी रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें