ताज महोत्सव के मुक्ताकाशीय मंच पर गुरुवार को सुर, संगीत और नृत्य की त्रिवेणी बही। किसी ने ब्रज की होली के रंग बिखेरे तो किसी ने शास्त्रीय संगीत से माहौल को संजीदा किया। फिल्मी नगमों से लेकर कथक की प्रस्तुति सराही गई। देर रात तक लोग मुक्ताकाशीय मंच पर सांस्कृतिक झलकियों का आनंद लेते रहे।
विज्ञापन
2 of 7
ताज महोत्सव में प्रस्तुति देते कलाकार
लखनऊ से आईं वंदना मिश्रा ने गीत ‘हर करम अपना करेंगे ऐ वतन तेरे लिए..., मेरे रश्के कमर... और आज ब्रज में होरी रे रसिया...’ जैसे गीतों से दर्शकों को झुमाया। आशुतोष श्रीवास्तव ने गजल ‘वो ख्यालों में मेरे लिपटकर रोए होंगे...’, पंकज उधास के सदाबहार नगमे ‘चिट्ठी आई है चिट्ठी’ पेश किया।
विज्ञापन
3 of 7
ताज महोत्सव में प्रस्तुति देते कलाकार
बनारस घराने के गायक ऋषि वरुण मिश्रा ने ‘जब पिया मेरे’..., कागा सब तन खइयो, दो नैना न खइयो...’ पेश कीं। काम्या त्रिपाठी ने कथक नृत्य की प्रस्तुति दी तो आन्शवना श्रीवास्तव ने होली गीत ‘रंग डारो...’ और गजल ‘किस तरह याद करूं...’ सुनाईं। सुभाष सक्सेना ने गजल ‘आग है, पानी है, मिट्टी है, हवा है मुझमें...’प्रस्तुत की। संजय विश्वकर्मा ने शास्त्रीय संगीत तो अथर्व चतुर्वेदी ने गीत गाए।
4 of 7
ताज महोत्सव में प्रस्तुति देते कलाकार
मुंबई से आए भजन गायक प्रेमप्रकाश दुबे ने भजन ‘प्रयाग नगरी संगम के तीरे...’ से माहौल को बदला। इसके बाद दिल्ली के आराध्य नृत्य संगीत संरचना समूह की कलाकार रचना यादव ने अपने साथियों के साथ कथक नृत्य की प्रस्तुति गणपति वंदना के साथ दी। इसके पहले लखनऊ घराने की कथक नृत्यांगना रश्मि मिश्रा ने शिव स्तुति से शुरुआत की।
विज्ञापन
5 of 7
ताज महोत्सव के मंच पर नृत्य करती कलाकार
ताज महोत्सव में परंपरागत कथक और अंत में फागुनी रंग बिखेरती होली की प्रस्तुति में मनमोहक भाव नृत्य किया। इसमें उन्होंने उठान, थाट, आमद, तोड़े, परण, गत भाव और लड़ी की प्रस्तुति से मन मोह लिया। तबले पर संतोष मिश्र ने संगत की। रश्मि पंड़ित बिरजू महाराज की शिष्या हैं।
विज्ञापन
6 of 7
ताज महोत्सव में प्रस्तुति देते कलाकार
ताज महोत्सव के मुक्ताकाशीय मंच पर दोपहर में तनिष्क कुलश्रेष्ठ व आराध्य कुलश्रेष्ठ ने कैसियो पर राष्ट्रगान की प्रस्तुति दी। गीत डांस अकादमी व रिया डांस ग्रुप के कलाकारों ने समूह नृत्य प्रस्तुत किए। बाबूलाल शर्मा व हरीश सिंह बोस ने गीत प्रस्तुत किए।
मुकेश शर्मा ने ‘मेरे सपनों की रानी, अपनी तो जैसे तैसे’ गीत प्रस्तुत किए। मिल्टन प्राइमरी स्कूल के बच्चों ने लावणी समूह नृत्य की प्रस्तुति दी। अरीब सईद, सुजल राठौर, विशाल सक्सेना ने गीत, गहना व नव्या अग्रवाल ने नृत्य, अश्वनी शिरोमणि, मोहित पाल, एमपी श्रीवास्तव, केशव, युवराज ने गीत प्रस्तुत किए।