फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: यमुना की खूबसूरती बढ़ा रहे साइबेरियन पक्षी, श्रद्घालुओं को भा रहीं अठखेलियां

Thu, 05 Dec 2019 11:17 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 5
साइबेरियन पक्षी - फोटो : अमर उजाला
गुलाबी ठंड के इस मौसम में साइबेरियन पक्षियों की अठखेलियां इन दिनों यमुना की खूबसूरती बढ़ा रहीं हैं। विश्रामघाट के सामने यमुना पार इन सैकड़ों प्रवासी पक्षियों देखते ही बनती है। खासकर पूजा-अर्चना करते श्रद्धालुओं को ये पक्षी आनंदित कर रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
साइबेरियन पक्षियों की अठखेलियां - फोटो : अमर उजाला
सूरज की किरणों के निकलने से पहले ही ये साइबेरियन पिजन उक्त क्षेत्रों में यमुना के जल में डुबकी लगाते और उड़ते हुए देखे जा सकते हैं। वन निरीक्षक मुकेश मीना बताते हैं कि मथुरा में साइबेरियन पिजन का आगमन तेजी से बढ़ रहा है। ये पक्षी यहां प्रजनन के लिए आते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
गुलाबी ठंड के इस मौसम में साइबेरियन पक्षियों की अठखेलियां - फोटो : अमर उजाला
नवंबर माह में ही इनका आगमन यहां हो जाता है, जो अंडा देने से बच्चे के उड़ने लायक होने तक यहां रहते हैं। जनवरी के अंत और फरवरी में ये पक्षी अपने देश चले जाते हैं। वर्तमान में इनकी मौजूदगी यमुना में बड़ी संख्या में नजर आ रही है। 

4 of 5
यमुना में साइबेरियन पक्षियों की अठखेलियां - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में यमुना के घाटों पर आने वाले श्रद्घालु ये नजारा देखकर बहुत रोमांचित होते हैं। साइबेरियन पक्षी यहां आने वाले लोगों के लिए कौतूहल का भी केंद्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यमुना में साइबेरियन पक्षी - फोटो : अमर उजाला
यमुना में नौकाबिहार के लिए आने वाले लोग भी इन पक्षियों की अठखेलियां देखकर रोमांचित होते हैं। नौकायन के दौरान लोग यमुना में मछलियों को दाना भी डालते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें