फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरी हत्याकांड: प्रेमी करता था रात दो बजे तक फोन, पुलिस को मोबाइल में मिला था ये डाटा

Thu, 05 Dec 2019 09:49 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 8
गौरी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
किशोरी गौरी की हत्या कर खुदकुशी कर लेने वाले युवक हेत सिंह से बारे में पुलिस को कुछ और जानकारी मिली हैं। गौरी के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल से पता चला है कि हेत सिंह और उसकी दिन में 10 बार से अधिक बात होती थी। दोनों रात में दो-दो बजे तक फोन पर बात करते थे। इसी से पुलिस को हेत सिंह पर शक हुआ था। यह भी पता चला कि वह गौरी पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। उसने इनकार कर दिया तो उससे कहने लगा कि दोनों साथ मिलकर जान दे देते हैं। पढ़िए पूरी खबर...
विज्ञापन

2 of 8
घटनास्थल पर एसएसपी व अन्य पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने दोनों के बीच एसएमएस और व्हाट्स एप के जरिए हुई बातचीत का ब्योरा भी निकलवाया है। गौरी के मोबाइल में कुछ मैसेज मिले हैं। इससे यह जानकारी मिली है। हेत सिंह ने दम तोड़ने से पहले यह बात कुबूल भी की थी। उसने कहा था कि गौरी ने शादी से इनकार कर दिया था। इस पर उसने उससे कहा था कि वह सच्चा प्यार करती है तो उसके साथ जान दे दे। उसने इससे भी इनकार किया तो उसका गला काट दिया।
विज्ञापन

3 of 8
गौरी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
एसपी वेस्ट रवि कुमार ने बताया कि गौरी के मोबाइल में हेत सिंह से बातचीत की जानकारी मिली। इसके बाद ही उस पर शक हुआ था। 22 वर्षीय हेत सिंह उर्फ छोटू उर्फ कमल पुत्र रणवीर सिंह तोमर मुरैना के छिछावली गांव का रहने वाला था। खेरागढ़ के गांव खां के गढ़ में उसकी बहन राखी की ससुराल है। इसी गांव के हरिओम की बेटी गौरी (17) की 29 नवंबर की रात गला काटकर हत्या कर दी गई थी।

4 of 8
हेतसिंह - फोटो : अमर उजाला
खेरागढ़ में गौरी (17) की हत्या का जुर्म कुबूल कर जहर खाकर जान दे देने वाले युवक हेत सिंह तोमर का शव लेने के लिए उसके घरवाले मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उनका कहना था कि  गौरी की हत्या के बाद पुलिस दबिश देने आई। इसकेबाद वह अपने घर पहुंचा। उसे जब पता चला कि पुलिस को इसकी जानकारी हो गई है कि खून उसने किया हो तो वह विचलित हो गया। परिवारीजनों ने उससे कहा था कि वह सरेंडर कर दे। इस पर वह घर से यह कहकर भागा था, वह जेल नहीं जाएगा।
विज्ञापन

5 of 8
हेत सिंह के परिजन - फोटो : अमर उजाला
हेतसिंह सोमवार रात करीब आठ बजे जहर खाकर थाना पहुंचा था। इसके एक घंटे बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। उसके घरवालों ने बताया कि वह काम बदलता रहता था। कभी ऑटो चलाता था, कभी हलवाई की दुकान पर काम करता था। इसी तरह ठिकाने बदलता रहता था। कभी मथुरा, कभी आगरा। दो साल तक घर नहीं आया था। वह गौरी की हत्या के बाद तब आया था जब पुलिस दबिश देकर चली गई थी। परिजन दोपहर को उसका शव लेकर घरवाले चले गए।
विज्ञापन

6 of 8
गौरी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
हेत सिंह ने बताया था कि उसने गौरी की हत्या चाकू से गला काटकर की। चाकू घटनास्थल के पास तालाब में फेंक दिया था। पुलिस ने तालाब में खोजबीन की लेकिन चाकू नहीं मिल सका। हेत सिंह तोमर का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल ने किया। इसमें मौत की वजह साफ नहीं हो सकी। विसरा संरक्षित रख लिया गया है। इसे परीक्षण के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
 
विज्ञापन

7 of 8
मृतका गौरी के चाचा - फोटो : अमर उजाला
गौरी हत्याकांड में आरोपी की मौत के बाद परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि इस हत्याकांड को किसी अकेले ने अंजाम नहीं दिया होगा। परिजनों ने पुलिस की जांच पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि इस वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी अकेला नहीं आया होगा और भी लोग शामिल होंगे। वहीं पुलिस को अभी वो चाकू भी नहीं मिला है। सीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले की विवेचना चल रही है। पुलिस गंभीरता से घटना की तफ्तीश में जुटी है।
विज्ञापन

8 of 8
संजलि को न्याय दिलाने की मुहिम - फोटो : अमर उजाला
पिछले साल लालऊ गांव की छात्रा संजलि को जिंदा जला दिया गया था। पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल रहा था। अगले दिन संजलि के तहेरे भाई योगेश ने जहर खा लिया। उसकी मौत हो गई। इसी से पुलिस को सुराग मिल गया। पुलिस ने खुलासा किया कि संजलि ने एक दिन विवाद में योगेश को लूजर कह दिया था, इसी खुन्नस में उसने उसकी जान ली। इस मामले में दो और युवक जेल गए थे। उन पर हत्या में योगेश का साथ देने का आरोप है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें