फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यस्तरीय श्री मुरारीलाल माहेश्वरी वाद-विवाद प्रतियोगिता: वाराणसी की यशस्विनी को प्रथम पुस्कार

Sun, 12 Jan 2020 12:32 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 7
वाद-विवाद प्रतियोगिता की विजेता, अतिथिगण - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला के सह संस्थापक श्री मुरारीलाल माहेश्वरी स्मृति राष्ट्रीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल की यशस्विनी शुक्ला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने विषय ‘संघवाद सशक्त राष्ट्र के लिए अनिवार्य है’ के पक्ष में सटीक तर्कों, प्रखर वाणी और बेहतर प्रस्तुतीकरण के साथ अपनी बात रखी। 

विज्ञापन

2 of 7
वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ मंडल की प्रज्ञा शुक्ला द्वितीय और मेरठ की सैयदा हिजाब तृतीय स्थान पर रहीं। आगरा मंडल से बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय की जूही तिवारी और प्रयागराज मंडल की जोशिका मुखर्जी को सांत्वना पुरस्कार मिला। पांचों पुरस्कार बेटियों को मिले। पांचों ने ही विषय के पक्ष में अपनी बात रखी।
विज्ञापन

3 of 7
राष्ट्रीय वाद-विवाद प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला
आयोजन शनिवार को बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय, बालूगंज में किया गया। प्रदेश भर के सभी 18 मंडलों से आए कुल 26 प्रतिभागियों में से 17 ने विषय के पक्ष और नौ ने विपक्ष में तर्क रखे। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वालों को क्रमश: 11000, 7500, 5000, सांत्वना पुरस्कार में  3000-3000 रुपये के चेक प्रदान किए गए। 

4 of 7
वाद-विवाद प्रतियोगिता के अतिथिगण - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय वाद-विवाद प्रतियोगिता कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज की प्राचार्या डॉ. नीता गुप्ता ने की। संचालन कॉलेज की उर्दू विभागाध्यक्ष डॉ. नसरीन बेगम ने किया। मेयर नवीन जैन और मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश अग्रवाल विशिष्ट अतिथि रहे।
विज्ञापन

5 of 7
वाद-विवाद प्रतियोगिता की विजेता - फोटो : अमर उजाला
विजेता
प्रथम : यशस्विनी शुक्ला- सन बीम कॉलेज, वरुणा की बीए तृतीय वर्ष की छात्रा। मूल निवासी कुशीनगर।
द्वितीय : प्रज्ञा शुक्ला - दयानंद सुभाष नेशनल पीजी कॉलेज, उन्नाव में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा।
तृतीय : सैयदा हिजाब - रघुनाथ गर्ल्स पीजी कॉलेज, मेरठ में एमए प्रथम वर्ष की छात्रा।
सांत्वना : जूही तिवारी - बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय, आगरा में बीएड प्रथम वर्ष की छात्रा।
सांत्वना : जोशिका मुखर्जी - शंभूनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ में बीएएलएलबी द्वितीय वर्ष की छात्रा।
विज्ञापन

6 of 7
यशस्विनी शुक्ला का पुरस्कार देते राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह, प्राचार्य डॉ नीता गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
यशस्विनी शुक्ला के तथ्य सब पर भारी
1. यशस्विनी ने सरल और तर्कपूर्ण से बेहद शांत ढंग से स्पष्ट तथ्यों के साथ बात रखी। उनके तथ्य सब पर भारी पड़े।
2. वह सबसे आखिरी में बोलीं, फिर भी उत्साह और ऊर्जा की कमी नहीं थी। आत्मविश्वास भी अलग ही झलक रहा था।
3. समय सीमा के भीतर पूरी बात रखी, निष्कर्ष के साथ समापन किया।
(जैसा निर्णायक प्रोफेसर मोहम्मद अरशद, डॉ. मनुकांत शास्त्री, डॉ. मधुरिमा शर्मा ने बताया)
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह - फोटो : अमर उजाला
वाद-विवाद से निकलती है सत्य की खोज: चौ. उदयभान सिंह
मुख्य अतिथि प्रदेश के एमएसएमई राज्यमंत्री चौ. उदयभान सिंह ने विद्यार्थियों से कहा कि वाद-विवाद से ही सत्य की खोज निकलती है। किसी भी विषय पर बात करें, हर पहलू पर विचार करें, सत्य सामने आ जाएगा। अगर अपने प्रतिस्पर्धी के प्रति ईर्ष्या का भाव निकाल दें तो यही प्रतियोगिताएं विचारों की दृष्टि से धरोहर बन जाएंगी। किसी की भी जिंदगी की पहचान उसके विचार, आचरण और स्वभाव से होती है, इसलिए विचारों को मथते रहें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें