ताजनगरी के युवा दुनिया में छा जाने के लिए बेताब हैं। चाहें खेल की दुनिया हो या कला की, युवा कामयाबी के झंडे गाढ़ रहे हैं। राष्ट्रीय युवा दिवस (National Youth Day) पर उनका संकल्प है कि कुछ और नई मंजिलें तय करनी हैं, कुछ और नए रास्ते तलाशने हैं। आत्मविश्वास से लबरेज इन युवाओं ने अमर उजाला से बातचीत में अपने संकल्प साझा किए...।
विज्ञापन
2 of 5
शूटर सोनिया शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
ओलंपिक में भाग लेने के लिए जी जान से जुटी हूं : शूटर सोनिया शर्मा
सन 2018 में थाइलैंड में हुई पैरा वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर पिस्टल में गोल्ड मेडल जीतने वाली सोनिया शर्मा का युवा दिवस पर नया संकल्प इस साल होने वाले ओलंपिक खेलों के लिए भारतीय टीम का हिस्सा बनना है। सोनिया ने बताया कि इसके लिए बैंकॉक में होने वाली वर्ल्ड कप शूटिंग चैंपियनशिप में प्रभावशाली प्रदर्शन करना होगा। रोज चार से पांच घंटे प्रेक्टिस कर रही हूं।
विज्ञापन
3 of 5
चित्रकार अलीशा
- फोटो : अमर उजाला
इंटरनेशनल पीस पेटिंग प्रतियोगिता है लक्ष्य : चित्रकार अलीशा
अंतरराष्ट्रीय स्तर की पेंटिंग प्रतियोगिताओं में 23 से अधिक बार विजेता रह चुकी चित्रकार अलीशा राघव का संकल्प यूनाइटेड नेशन की ओर से न्यूयॉर्क में हर साल होने वाली ‘इंटरनेशनल पीस पेटिंग प्रतियोगिता’ में विजेता बनने का है। उनका कहना है कि इसके लिए अपने नए-नए विचारों को पेंटिंग के माध्यम से कैनवास पर उकेर रही हैं। उनका कहना है कि इसके लिए दुनिया के प्रख्यात चित्रकारों की चित्रकारी को भी काफी ध्यान से देखना शुरू कर दिया है।
4 of 5
क्रिकेटर ध्रुव जुरैल
- फोटो : अमर उजाला
टीम इंडिया में शामिल होना है मकसद : क्रिकेटर ध्रुव जुरैल
अंडर-19 टीम इंडिया को अपनी कप्तानी में यूथ एशिया कप जिताने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरैल का संकल्प टीम इंडिया में स्थान बनाना है। कई सीरीज में अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी से शानदार प्रदर्शन करने वाले ध्रुव जुरैल का कहना है कि इसके लिए प्रैक्टिस टाइम बढ़ाएंगे। उनका कहना है कि उनके कोच परवेंदर यादव ने मैदान में भी यह सिखाया है कि सच्चे मन से लिया गया संकल्प तभी पूरा होता है, जब उसके लिए पूरे मनोयोग से काम किया जाए। संकल्प पूरा हो, इसके लिए प्रेक्टिस टाइम बढ़ाएंगे।
फिट होकर मैदान में लौटने का है संकल्प : क्रिकेटर दीपक चाहर
टीम इंडिया के मध्यम गति के गेंदबाज दीपक चाहर फिटनेस को लेकर काफी सजग दिख रहे हैं। उनका कहना है कि मैंने संकल्प लिया है कि जल्द से जल्द फिट होकर फिर मैदान में लौटूं। मेरे इस संकल्प को पूरा करने के लिए मेरे पिता लोकेंद्र सिंह चाहर मेरा साथ दे रहे हैं। उनका कहना है कि पहले भी मेरे द्वारा लिए गए संकल्पों को पूरा करने में मेरा पिता का काफी बड़ा योगदान रहा है। यह संकल्प भी मैं अपने आत्म विश्वास के साथ पिता के सहयोग से पूरा करूंगा।