फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: श्री मुरारीलाल माहेश्वरी स्मृति वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रज्ञा ने पाया पहला स्थान

Sat, 20 Jul 2019 11:53 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 7
वाद-विवाद प्रतियोगिता के विजेता - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के सेठ पदमचंद जैन प्रबंधन संस्थान में श्री मुरारीलाल माहेश्वरी स्मृति वाद-विवाद प्रतियोगिता का जिलास्तरीय आयोजन किया गया। विषय ‘राष्ट्रहित में एक देश, एक चुनाव’ रहा। इसमें नौ शिक्षण संस्थानों के 21 छात्र-छात्राओं ने विषय के पक्ष और विपक्ष में अपने विचार रखे। प्रतियोगिता में छात्रा प्रज्ञा पाराशर ने पहला स्थान हासिल किया। 
विज्ञापन

2 of 7
विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अरविंद कुमार दीक्षित - फोटो : अमर उजाला
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अरविंद कुमार दीक्षित ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सेंट जोंस कॉलेज की एमए राजनीतिशास्त्र अंतिम वर्ष की छात्रा प्रज्ञा पाराशर ने विषय के पक्ष में बोलकर प्रथम स्थान हासिल किया। आगरा कॉलेज के राहुल राजपूत को द्वितीय स्थान मिला। तृतीय स्थान पर बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय की जूही तिवारी रहीं। दोनों ने विषय के पक्ष में विचार रखे। 
विज्ञापन

3 of 7
सेल्फी लेते प्रतियोगिता के विजेता - फोटो : अमर उजाला
संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय की आरती कुमारी और बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय की स्वाति दुबे को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। आरती कुमारी विषय के पक्ष में और स्वाति विपक्ष में बोलीं। प्रथम पुरस्कार में 5000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार में 3000 रुपये, तृतीय पुरस्कार में 2000 रुपये और सांत्वना पुरस्कार में 1000-1000 रुपये का चेक प्रदान किया गया।  

4 of 7
छात्र-छात्राओं को संबोधित करते कुलपति डॉ अरविंद कुमार दीक्षित - फोटो : अमर उजाला
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अरविंद कुमार दीक्षित ने कहा कि वाद-विवाद प्रतियोगिता के रूप में ‘अमर उजाला’ ने अच्छी शुरुआत की है। विश्वविद्यालय में भी ऐसे आयोजनों पर जोर दिया जाएगा। समसामयिक विषयों पर वाद-विवाद से विद्यार्थियों का ज्ञान बढ़ता है। विद्यार्थी की राष्ट्र निर्माण में भूमिका बढ़ेगी।
विज्ञापन

5 of 7
राष्ट्रीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में बोलते सेठ पदमचंद जैन संस्थान के निदेशक प्रो. ब्रजेश रावत। - फोटो : अमर उजाला
शैक्षणिक सत्र की शुरुआत में ‘अमर उजाला’ की ओर से वाद-विवाद प्रतियोगिता कराई गई। इससे शिक्षण संस्थानों में अच्छा शैक्षणिक माहौल बनेगा।’ - प्रो. ब्रजेश रावत, निदेशक, सेठ पदमचंद जैन संस्थान  
वाद-विवाद के लिए विषय अच्छा चुना गया। विद्यार्थियों ने अच्छे विचार भी रखे। इस विषय पर और अधिक चर्चा होनी चाहिए। - प्रो. मोहम्मद अरशद, विभागाध्यक्ष, समाजशास्त्र, विवि 
अमर उजाला ने शैक्षणिक सत्र की शुरुआत में अच्छी पहल की है। शहर के अधिकतर उच्च शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग भी किया।- डॉ. अरुणोदय वाजपेयी, विभागाध्यक्ष, राजनीतिशास्त्र, आगरा कॉलेज  
विज्ञापन

6 of 7
प्रज्ञा पाराशर - फोटो : अमर उजाला
पहला स्थान पाने वाली छात्रा प्रज्ञा ने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार पाकर अच्छा लगा। मनोबल बढ़ा है। राहुल राजपूत ने बताया कि सत्र की शुरुआत में प्रतियोगिता के आयोजन से पढ़ाई की ओर से रुझान बढ़ा है। सत्र में और बेहतर करने की प्रेरणा मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जूही तिवारी - फोटो : अमर उजाला
जूही तिवारी ने कहा कि प्रतियोगिता में हिस्सा लेना और पुरस्कार पाना सुखद रहा। इससे मनोबल बढ़ा है। आगे और अच्छा करने का प्रयास किया जाएगा। आरती कुमारी ने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन ने समसामयिक विषय पर विचार रखने के लिए अच्छा मंच प्रदान किया। बहुत कुछ सीखने के लिए मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें