फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसिड पीड़ित रेशमा ने दिया संदेश, 'कभी हौसला मत छोड़ना, चेहरा छिपाया, तो अपराधी जीत जाएंगे'

Sat, 20 Jul 2019 10:38 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
एसिड अटैक पीड़ितों पर आधारित पुस्तक का विमोचन करतीं रेशमा कुरेशी व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
इंसान की खूबसूरती उसका चेहरा नहीं, बल्कि दिल होता है। अगर किसी ने आपके चेहरा तेजाब से झुलसा दिया है, तो आपको चेहरा छिपाने की जरूरत नहीं है। आप चेहरा नहीं छिपाती है, यही अपराधियों की हार है। खुशी से जीओ और आम लड़कियों की तरह आगे बढ़ो। यह संदेश है रेशमा का, जिनका चेहरा 17 साल की उम्र में तेजाब से झुलसा दिया गया। 
विज्ञापन

2 of 5
कार्यक्रम को संबोधित करतीं रेशमा कुरैशी - फोटो : अमर उजाला
रेशमा कहती हैं कि हौसला कभी नहीं छोड़ना चाहिए। वो हौसले के दम पर ही 2016 में न्यूयॉर्क फैशन वीक तक पहुंची और रैंप पर कैटवॉक किया। शुक्रवार को आगरा के आईटीसी मुगल में प्रभात खेतान फाउंडेशन व एहसास वुमैन ऑफ आगरा द्वारा राइट सर्किल विद रेशमा एंड तान्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

3 of 5
एसिड अटैक पीड़ित रेशमा कुरैशी - फोटो : अमर उजाला
रेशमा कुरैशी पर बीईंग रेशमा नामक 200 पेज की किताब लिखने वाली व मेक लव नॉट स्केयर संस्था की सीईओ तान्या सिंह ने कहा कि रेशमा को माडलिंग और फैशन से जुड़ी चीजों में रुचि है। यही वजह है कि 2016 में रेशमा ने न्यूयार्क फैशन वीक में हिस्सा लिया। 

4 of 5
कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि एक रिपोर्ट के अनुसार 2013 से प्रतिवर्ष भारत में लगभग 300 एसिड अटैक के मामले सामने आते हैं। कई मामले समाज के डर और कुछ में पुलिस द्वारा एफआईआर न लिखने के कारण सामने नहीं आ पाते। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम के बारे में एहसास वुमैन ऑफ आगरा संस्था की श्वेता बंसल व विनती कथूरिया ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि कमिश्नर की धर्मपत्नी अर्चना कुमार रहीं। इनके अलावा ईटीसी मुगल के जीए, अशु मित्तल, लवली कथूरिया, सुरुचि शर्मा, दिव्या गोयल, पूजा ओबरॉय, रिम्पी जैन, रजत शेट्टी, मनीष बंसल आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें