फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस का लहंगा पहन 'श्रीराम' के साथ फेरे लेंगी 'जानकी', भव्य रूप से सज रही जनकपुरी

Mon, 23 Sep 2019 12:06 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
भव्य रूप से सजाई जा रही जनकपुरी - फोटो : अमर उजाला
आगरा में हर साल की तरह इस बार भी भव्य रूप से जनकपुरी महोत्सव मनाया जाएगा। तीन दिवसीय महोत्सव की शुरुआत बुधवार से हो जाएगी। इसको लेकर निर्भय नगर सजने संवरने लगा है, जनक महल चमकने लगा है। माता जानकी इस बार हाथरस का लहंगा पहनकर भगवान श्रीराम के साथ सात फेरे लेंगी। रविवार को हाथरस का लहंगा आगरा पहुंच गया है, जिसे देखने वालों की भीड़ लग गई। 
विज्ञापन

2 of 5
निर्भय नगर निरीक्षण करने पहुंचे डीएम एनजी रवि कुमार, एसएसपी बबलू कुमार व अन्य - फोटो : अमर उजाला
जनकपुरी महोत्सव के लिए निर्भय नगर के सभी एंट्री प्वाइंट पर भव्य प्रवेश द्वार सजाए जा रहे हैं। रंग बिरंगी लाइट्स और साउंड जनकपुरी महोत्सव की भव्यता में चार चांद लगाने लगे हैं। रविवार शाम को जिलाधिकारी एनजी रवि कुमार ने जनकपुरी महोत्सव की व्यवस्थाओं को देखा। नगर निगम और एडीए के अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ कार्य को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन

3 of 5
जनकपुरी की तैयारियां करता कारीगर - फोटो : अमर उजाला
निर्भय नगर में अलग-अलग जगह पर 11 प्रवेश द्वार बनाए जा रहे हैं। इसके साथ ही अलग-अलग पांच स्थानों पर पार्किंग भी बना दी गई है। भगवान टाकीज के पास आरबीएस कॉलेज का मैदान, अमर उजाला के पीछे, खंदारी के आईबीएस कैंपस, केंद्रीय हिंदी संस्थान, सेंट कोनार्ड इंटर कॉलेज में पार्किंग बनाई गई है। 

4 of 5
माता जानकी का लहंगा देखती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
जानकी के लिए इस बार स्पेशल हाथरस से लहंगा लिया गया है। रविवार को लहंगा आगरा पहुंचा तो राजा जनक के घर इसे देखने वालों का तांता लग गया। लाल रंग का लहंगा और गोटे व बूटेदार ओढ़नी हर किसी को भा रहे थे। कई श्रद्धालु निर्भय नगर स्थित कैलाश गुप्ता के घर पहुंचे। जहां जानकी के लहंगा को लेकर हर कोई तरह तरह की चर्चा करने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राजा जनक के निवास पर महिला संगीत की तैयारी करते जनक परिवार के सदस्यगण - फोटो : अमर उजाला
कैलाश गुप्ता के यहां विवाह का माहौल है। यहां महिलाएं और युवतियों का एक समूह नृत्य और संगीता का रिहर्सल कर रहा है। इसके लिए एक कोरियोग्राफर भी प्रशिक्षण दे रहा है। इससे माहौल पूरी तरह से जानकी-श्रीराम के विवाह का बन चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें