फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: खेत से चारा लेकर लौट रहे किसान की गोली मारकर हत्या

Fri, 09 Sep 2022 05:54 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
1 of 5
मृतक किसान व पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी के गांव रामगढ़ी में खेत से चारा लेकर आते समय उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात बृहस्पतिवार रात की है। किसान की पुत्री ने अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कराया है। 

यहां का है मामला

कोतवाली क्षेत्र के गांव रामगढ़ी निवासी 50 वर्षीय रामप्रकाश शाक्य बृहस्पतिवार की सुबह रोजाना की तरह गांव देवामई स्थित खेत लगे ट्यूबवेल पर गए थे। देर शाम करीब आठ बजे वह चारा लेने के बाद बाइक से वापस घर लौट रहे थे, तभी गांव देवामई व खीजा के बीच ने किसी ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के कुछ देर बार वहां से गुजरे एक ग्रामीण ने रामप्रकाश का शव पड़ा देखा और परिजन को जानकारी दी। सूचना के बाद इंस्पेक्टर कोतवाली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुत्री नीतू ने अज्ञात के विरुद्ध गोली मारकर पिता की हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया। इंस्पेक्टर कोतवाली विक्रम सिंह का कहना है कि देर रात ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया, पुलिस जल्द से जल्द रामप्रकाश की हत्या करने वालों का पता लगाकर उन्हें सलाखों के पीछे भेजेगी।

 
विज्ञापन

2 of 5
किसान का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

चलती बाइक पर मारी गई गोली

रामप्रकाश की हत्या किसी सोची समझी साजिश के तहत सुनसान जगह पर अंजाम दी गई। मौके पर बाइक भी चालू हालत में मिली। जिसे देख पुलिस भी मान रही है कि हत्या करने वाले ने रोकटोक नहीं की बल्कि चलती बाइक से जाते समय ही गोली मारी है। एक गोली सीने में और एक गोली कनपटी के पास लगी है।
विज्ञापन

3 of 5
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़े परिजन - फोटो : अमर उजाला

किसी से नहीं कोई रंजिश 

रामगढ़ी निवासी रामप्रकाश के कोई पुत्र नहीं है, पत्नी सत्यवती की मृत्यु हो चुकी है। उनकी करीब 12 बीघा जमीन के वारिस के तौर पर सिर्फ तीन पुत्रियां हैं। एक पुत्री की जनपद एटा के अलीगंज क्षेत्र में रजनेश के साथ शादी हो चुकी है। वहीं दो पुत्रियां नीतू और प्रीती शादी के योग्य हो चुकी हैं। परिजन व ग्रामीणों की मानें तो रामप्रकाश की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। वह सिर्फ अपने खेतीबाड़ी से ही मतलब रखते थे। सुबह खेत पर जाना और शाम को वापस आते थे। ऐसे में उनकी हत्या कौन कर सकता है, इस बारे में उन्हें जरा भी अंदाजा नहीं है।

4 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
घटनास्थल और हत्या करने के तरीके पर नजर डालें तो यह एक पूर्व नियोजित हत्या का षड्यंत्र नजर आती है। घटनास्थल मृतक के घर से करीब दो किलो मीटर दूरी पर है, शाम होते ही इस मार्ग पर लोगों की आवाजाही न के बराबर रहती है। मौके पर मृतक की जो बाइक मिली है, वह चालू हालत में थी। इसे देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि किसान को हत्या करने वाले ने रोका नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
gun demo - फोटो : फाइल फोटो
चलती बाइक पर गोली मारना प्रतीत हो रहा है। हत्या के लिए सुनसान स्थल निश्चित तौर पर हत्याकांड में किसी गहरी साजिश की ओर इशारा कर रही है। वहीं पुलिस का कहना है कि किसी भी तथ्य को नजरंदाज नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें