आगरा के थाना हरीपर्वत क्षेत्र के लंगड़े की चौकी एरिया में शनिवार रात को रंगबाज ने शराब पीने के लिए रुपये नहीं देने पर जूता कारीगर संजय की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पहले बेरहमी से उसे लात-घूंसों से पीटा, इसके बाद भी मन नहीं भरा तो धक्का दे दिया। संजय का सिर पास खड़ी एक कार की रिम में लगा, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी भाग निकला। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। संजय ते तीन बच्चे हैं, उसकी मौत की खबर से पत्नी तो सुध-बुध को बैठी है।
ये है मामला
नगला छिद्दा, लंगड़े की चौकी निवासी संजय (44) सिकंदरा स्थित जूता फैक्टरी में काम करते थे। शनिवार रात 11 बजे वह ड्यूटी खत्म करके पैदल घर आ रहे थे। बेटे उमेश ने बताया कि रास्ते में मोहल्ले के ललित ने उन्हे रोक लिया। ललित रंगबाज है। आए दिन लोगों के साथ मारपीट करता है। वह पिता से शराब पीने के लिए रुपये मांगने लगा। पिता ने रुपये देने मना कर दिया। इस बात पर वो गालीगलौज करने लगा। उनके विरोध करने पर पिता को लात-घूंसों से पीटने लगा। शोर सुनकर मोहल्ले के ही दो लोग आ गए। बीचबचाव कराने पर उसने उनके साथ भी मारपीट की।
विज्ञापन
2 of 6
युवक पर जमकर बरसाए थप्पड़
- फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
ललित ने पिता की छाती पर लात मारी। इसके बाद उन्हें कार की तरफ धक्का मारा, जिससे कार की रिम से उनके सिर में चोट लग गई। वो बेहोश होकर गिर पड़े। पड़ोसी जतिन ने फोन करके घटना की जानकारी दी। इस पर परिवार के लोग पहुंच गए। परिजन संजय को निजी अस्पताल में ले गए, जहां गंभीर हालत होने पर डाक्टर ने रेफर कर दिया। इस पर एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी लेकर आए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन
3 of 6
गला पकड़कर घसीटा
- फोटो : अमर उजाला
दर्ज हुआ मुकदमा
थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी ललित को गिरफ्तार कर लिया। प्राथमिक पूछताछ में पता चला कि वो शराब के लिए रुपये मांग रहा था। संजय ने मना कर दिया। इस पर उसने मारपीट की थी, जिससे संजय की जान चली गई।
4 of 6
गिरने के बाद भी मारता रहा लात
- फोटो : अमर उजाला
नशेबाज ने उजाड़ दिया जूता कारीगर का परिवार
संजय जूता फैक्टरी में काम करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे थे। उनके तीन बच्चे हैं। इनमें उमेश 19 साल का है, जबकि परमेश 15 और राज 10 साल का है। पत्नी राजश्री हैं। घटना के बाद पत्नी और मां प्रेम देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। उनका यही कहना था कि नशेबाज ने परिवार को उजाड़ दिया। अब उनका कोई सहारा नहीं है। उमेश एक दुकान पर काम करता है। पिता-बेटे घर चलाते थे। संजय की मौत से परिवार टूट गया है।
विज्ञापन
5 of 6
घटना के बाद घायल युवक को देखता आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
केजीएफ फिल्म के हीरो की तरह रहता है आरोपी
मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को बताया कि ललित कामकाज नहीं करता है। कद-काठी काफी अच्छी है। हीरो की तरह रहता है। उसने केजीएफ फिल्म के हीरो की तरह अपनी दाढ़ी भी बढ़ा रखी है। चोटी भी करता है। वह मोहल्ले में रोजाना शाम होते ही घर से निकलता था।इसके बाद लोगों को धमकाना शुरू कर देता। जो शराब के लिए रुपये देता था, उससे कुछ नहीं कहता था, जो मना करता था, उसके साथ इसी तरह मारपीट करता था। लोग लड़ाई झगड़े की वजह से कुछ नहीं बोलते थे।
पहले बचाने आए युवक को मारा, फिर गिरने के बाद भी मारी लात
घटनास्थल पर एक कैमरा लगा हुआ है। इसमें पूरी घटना कैद हो गई। इसमें आरोपी संजय को पीटता नजर आ रहा है। मोहल्ले का छोटू बीचबचाव कराने आता है। वह संजय को अलग करके ले जाता हैं। मगर, आरोपी ललित पीछे से आ जाता है। वह उसे लात मार देता है। वह दूर चला जाता है। इसके बाद वह संजय में फिर से लात मारता है। धक्का देता है, जिससे संजय का सिर पास खड़ी कार की रिम में लग जाता है। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि हत्या के बाद ललित ऐलान दे रहा था। उसने कहा था कि अगर, किसी में हिम्मत है तो उठाकर दिखाए। इस कारण काफी देर तक संजय पड़े रहे। बाद में परिजन आने के बाद अस्पताल लेकर गए।