फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्युलर मोर्चा के लिए सजी फील्डिंग, आगरा में पुराने साथियों से मिल ये बोले शिवपाल

Thu, 17 Aug 2017 05:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 5
शिवपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में भगवान कृष्‍ण की जन्म शोभायात्रा में शामिल होने के बाद आगरा पहुंचे शिवपाल यादव ने यहां वरिष्ठ समाजवादी नेताओं से मुलाकात की। मुलाकात के इस क्रम में वे अपने पुराने साथियों से भी मिले। 
विज्ञापन

2 of 5
शिवपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
आगरा में शिवपाल यादव सबसे पहले वह पूर्व विधायक विजय सिंह राणा से मिलने गए। इसके बाद उन्होंने कमला नगर में तुलसीराम यादव से मुलाकत की। एक पूर्व एमएलसी भी शिवपाल यादव से मिलने पहुंचे।
विज्ञापन

3 of 5
शिवपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
बताया जाता है कि 21 सितंबर को समाजवादी पार्टी का अधिवेशन होने जा रहा है। इससे पहले शिवपाल यादव फील्डिंग में जुट गए हैं। प्रेसवार्ता के दौरान शिवपाल यादव ने कहा कि वे समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बना कर रहेंगे। 

4 of 5
शिवपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
वहीं शिवपाल यादव के स्वागत से सपा के जिलाध्यक्ष और शहर अध्यक्ष की टीम ने तो दूरी बनाए रखी लेकिन नितिन कोहली, डा. गिरीश यादव, मो. यूनिस खान आदि की टीम सर्किट हाउस में उनसे मिलने पहुंची। यहां एक चौंकाने वाला वाकया सामने आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शिवपाल यादव - फोटो : amar ujala
अब तक मुलायम सिंह यादव को धरतीपुत्र कहा जाता था लेकिन कार्यकर्ताओं ने अब शिवपाल को धरती पुत्र कहना शुरू कर दिया। अखिलेश के समर्थन में एक भी नारा नहीं लगा। मुलायम सिंह के समर्थन में भी कम नारे लगे। कार्यकर्ताओं ने सर्किट हाउस का शीशा भी तोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें