फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामित्रों ने घेरा हेमामालिनी का कार्यालय, ऊर्जामंत्री के घर के बाहर बेहोश हुई महिला

Thu, 27 Jul 2017 06:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा/मथुरा
विज्ञापन
1 of 11
भाजपा ब्रज क्षेत्र कार्यालय - फोटो : अमर उजाला
समायोजन रद्द किए जाने से नाराज शिक्षामित्रों गुरुवार को भी ने शक्ति प्रदर्शन किया। आगरा में गुरुवार को शिक्षामित्र इकट्ठा होकर भाजपा के जयपुर हाउस स्थित ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर पहुंचे। उन्होंने महानगर अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। 
विज्ञापन

2 of 11
भाजपा ब्रज क्षेत्र कार्यालय - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने राज्य सरकार की ओर से सर्वोच्च न्यायालय में पुनर्विचार याचिका जल्द दाखिल करने, अध्यापक सेवा नियमावली में संशोधन करने की मांग की। वहीं मथुरा में सांसद हेमामालिनी के कार्यालय और ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के आवास का घेराव किया। 
विज्ञापन

3 of 11
शिक्षामित्रों ने प्रदर्शन किया - फोटो : अमर उजाला
आगरा में शिक्षामित्र सुबह आठ बजे से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में एकत्रित होने लगे। सुबह करीब 10.30 बजे जुलूस के रूप में ब्रज क्षेत्र कार्यालय के लिए रवाना हुए। आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने अध्यापक सेवा नियमावली में तत्काल संशोधन कर सहायक अध्यापक पद शिक्षा मित्रों को वापस दिलाने और ऐसा होने तक समान कार्य, समान वेतन तत्काल प्रभाव से लागू करने की मांग रखी। 

4 of 11
शिक्षामित्र - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि एक लाख 72 हजार और जिले में करीब 2400  शिक्षा मित्र व उनके परिवार पर रोजी रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है। सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय में शिक्षा मित्र/समायोजित शिक्षकों के भविष्य को सुरक्षित करने का अधिकार राज्य सरकार को दिया गया है। 
विज्ञापन

5 of 11
भाजपा ब्रज क्षेत्र कार्यालय - फोटो : अमर उजाला
ब्रज क्षेत्र कार्यालय के घेराव को पहुंचे कई शिक्षा मित्र बेहोश होकर गिर पड़े। वहां हल्ला मच गया कि सदमे की वजह हार्ट अटैक पड़ा है। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। कुछ लोगों को मौके पर ही पानी पिलाकर होश में लाया गया। मीडिया को अपनी पीड़ा सुनाते समय कई शिक्षामित्र फूट-फूटकर रोने लगीं। 
विज्ञापन

6 of 11
शिक्षामित्रों ने प्रदर्शन किया - फोटो : अमर उजाला
वहीं मथुरा में उप्र प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष खेम सिंह चौधरी और ब्लाक अध्यक्ष राजकुमार चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों शिक्षामित्र गुरुवार को सुबह दस बजे ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के आवास पर पहुंचे। यहां धरना देते हुए आवास का घेराव किया। 
विज्ञापन

7 of 11
शिक्षामित्रों ने प्रदर्शन किया - फोटो : अमर उजाला
करीब 11 बजे फोन पर ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने वार्ता के दौरान उन्हें दो घंटे इंतजार करने के लिए कहा गया। शिक्षामित्रों ने ऐलान कर दिया कि यदि उन्हें सार्थक जवाब नहीं मिला तो नेशनल हाइवे जाम कर दिया जाएगा। जानकारी मिलते ही मौके पर भारी फोर्स पहुंच गया। प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। 

8 of 11
शिक्षामित्रों ने प्रदर्शन किया - फोटो : अमर उजाला
ऊर्जा मंत्री के आवास का घेराव करने और वहां धरना देने के दौरान राया ब्लाक की शिक्षामित्र रेखा चौधरी मूर्छित हो गई। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। तेज धूप और उमस के चलते वहां कई अन्य शिक्षामित्रों की भी हालत खराब हो गई। उन्हें पानी पिलाकर आराम कराया गया। 

9 of 11
शिक्षामित्रों ने प्रदर्शन किया - फोटो : अमर उजाला
तेज धूप और उमस के बाद भी शिक्षामित्र धरना देते रहे। करीब दो बजे ऊर्जा मंत्री ने जिलाध्यक्ष खेम सिंह चौधरी को अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ वार्ता करने के लिए लखनऊ आमंत्रित किया। साथ ही सरकार के शिक्षामित्रों के साथ होने का भरोसा दिलाया। इसके बाद करीब ढाई बजे धरना खत्म कर दिया गया। 

10 of 11
शिक्षामित्रों ने प्रदर्शन किया - फोटो : अमर उजाला
दूसरी ओर आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष दुष्यंत सारस्वत के नेतृत्व में भारी संख्या में शिक्षामित्र सुबह दस बजे कलेक्ट्रेट पहुंच गए। यहां उन्होंने 11.30 बजे तक धरना दिया। इसके बाद सिविल लाइंस स्थित सांसद हेमामालिनी के कार्यालय का घेराव कर दिया। यहां भी शिक्षामित्र घंटो तक जमे रहे। 
विज्ञापन

11 of 11
शिक्षामित्रों ने प्रदर्शन किया - फोटो : अमर उजाला
आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष दुष्यंत सारस्वत ने कहा कि यह प्रदर्शन जारी रहेगा। शुक्रवार को सुबह रेल रोको आंदोलन किया जाएगा। वहीं उप्र प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष खेम सिंह चौधरी ने शुक्रवार को परिषदीय विद्यालय बंद कराने और सुबह दस से शाम पांच बजे तक बीएसए ऑफिस पर तालाबंदी कर धरना देने का ऐलान किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें