फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: आ गई ठंड..., बदला ठाकुर श्रीबांकेबिहारी का खानपान, जानिए क्या होगा खास

Wed, 07 Dec 2022 09:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
1 of 5
ठाकुर बांकेबिहारी महाराज - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन में ठंड का प्रभाव लाड़ले ठाकुर बांकेबिहारी महाराज पर न पड़े इसके लिए सेवायतों द्वारा आराध्य को गर्म पोशाक पहनाने के साथ ही साथ तप्तपदार्थों का भोग निवेदित किया जा रहा है। मेवा का भोग लगाया जा रहा है। चंदन के टीके, भोग और माखन-मिश्री में केसर मिलाया जा रहा है।

मंदिर के सेवायत प्रह्लाद वल्लभ गोस्वामी का कहना है कि ठाकुर बांकेबिहारी महाराज की बाल रूप सेवा हैं। बिहारीजी को पशमीनी शाल धारण कराकर ऊपर से गर्म कपड़ों की पोशाक पहनाई जा रही है। शयन शैया पर भी हल्के सूती चादर, गद्दों का स्थान अब शैमल की रुई के शनील चढ़े गद्दों, सात तकियों और रजाई ने ले लिया है। प्रात: काल 8 बजे शृंगार भोग में केसर मिश्रित मूंग की दाल का हलवा, माखन-मिश्री निवेदित किया जा रहा है। केसर, काजू,  किसमिस, चिरोंजी, पिश्ता, बादाम, अखरोट इत्यादि मेवाओं का प्रयोग खाद्य पदार्थों में होने लगा है।

ये भी पढ़ें - Mathura: कबाड़ी भी करते मिले जीएसटी की चोरी, स्क्रैप का नहीं मिला हिसाब-किताब
विज्ञापन

2 of 5
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
दोपहर राजभोग में कच्चे भोजन में दी जाने वाली खीर में सूखे मेवे डाले जा रहे हैं। केसर डालकर दूध-भात भी ठाकुरजी को भाता है। शाम को (उत्थापन) में चाट का भोग और शयन से पूर्व मेवा-केसर मिश्रित दूध का भोग दिया जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

कटोरे में 8 लड्डू भी रखे जा रहे

ठाकुर बांकेबिहारी महाराज के शयन के बाद शयन कक्ष में चांदी के कटोरे में मेवायुक्त 8 लड्डू, चार पान के बीड़ा और चांदी के लोटे में गुनगुना पानी रखा जाता है। रात में यदि ठाकुरजी की आंखें खुल जाए और उन्हें भूख-प्यास लगे तो वह परेशान न हों।
 

4 of 5
बांकेबिहारी मंदिर - फोटो : अमर उजाला

मालिश में केसर इत्र का प्रयोग

ठाकुर बांकेबिहारी महाराज की मालिश वर्षभर की जाती है। गर्मी में चंदन, गुलाब, खस आदि इत्र से मालिश होती है वहीं ठंड के मौसम में हिना, केसर इत्र से ठाकुरजी की मालिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

चार बार होती है इत्र से मालिश

सर्दियों में चार बार सुबह, दोपहर, शाम और रात को हिना, केसर, कस्तूरी के इत्र से ठाकुरजी की मालिश की जाती है। प्रतिवर्ष भाई दूज से दर्शन और आरती के समय में भी शीतकालीन परिवर्तन हो जाता है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें