फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेनो बिल्डिंग हादसा: तीन दिन पहले किया था फ्लैट में गृह प्रवेश, अब मलबे से मिले परिवार के चारों शव

Thu, 19 Jul 2018 07:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
1 of 6
Building Collapse
ग्रेटर नोएडा में मंगलवार की रात इमारत गिरने से उद्दैतपुर अभई गांव का एक परिवार मलबे में दब गया। एक ही परिवार के चार सदस्यों के मलबे में दबने से गांव में कोहराम मचा हुआ है। चारों के शव मिल गए हैं। गांव में मौजूद परिवार के लोग नोएडा पहुंच गए थे। अभई का युवक एक प्राइवेट कंपनी में मैनेजर था। उसने 14 जुलाई को ही फ्लैट में गृह प्रवेश किया था।
विज्ञापन

2 of 6
गांव में पसरा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला
अभई निवासी शिव दुबे (25) नोएडा में एक प्राइवेट कंपनी में मैनेजर था। उसने 14 जुलाई को ही नोएडा में लिए फ्लैट में गृह प्रवेश किया था। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद परिवार के लोग 15 जुलाई को लौट आए थे। शिव ने अपनी मां राजकुमारी 54 वर्ष, भाभी प्रियंका 28 वर्ष, भतीजी पंखुड़ी तीन वर्ष को रोक लिया था। मंगलवार की रात परिवार के सभी लोग एक ही कमरे में बैठे थे तभी अचानक इमारत ढह गई। 
विज्ञापन

3 of 6
गांव में गमगीन लोग - फोटो : अमर उजाला
चैनलों पर खबर चली तो शिव के दोस्तों और रिश्तेदारों ने उसे फोन करके जानकारी करनी चाही। कॉल रिसीव नहीं होने पर अनहोनी की आशंका के चलते दोस्त रात में ही मौके पर पहुंच गए। शिव के एक दोस्त ने ही फोन करके उसके घर पर सूचना दी।

4 of 6
मृतकों के घर पर जमा महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। इस घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है, पूरा परिवार अपनों की आस में इंतजार कर रहा है। गमजदा परिवार को गांव और आसपास के लोग ढांढस बंधाने आ रहे हैं। घर की महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक की लहर है। लोग उनके मकान के बाहर जमा हैं। लोगों की नजर टीवी चैनलों पर लगी रही। शिव के पिता सुरेंद्र त्रिवेदी, बड़े भाई राम त्रिवेदी, परिवार के संजय त्रिवेदी, नरेंद्र त्रिवेदी दोपहर में ही नोएडा पहुंच गए थे।
 
विज्ञापन

5 of 6
building collapse shaberi - फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित शाहबेरी गांव में मंगलवार रात करीब 9:30 बजे दर्दनाक हादसा हो गया था। यहां 6-6 मंजिल की दो बिल्डिंग गिर गईं थीं। बिल्डिंग के मलबे में अभी भी कई लोगों के दबे होने की आशंका है। एनडीआरएफ के साथ आईटीबीपी के जवान बचाव कार्य में लगे हैं। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Shahberi Building Collapse
इस मामले में पुलिस ने गैर इरादतन हत्या व अन्य धाराओं में 24 लोगों को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने मामले में निर्माणाधीन बिल्डिंग के भूस्वामी गंगाशंकर द्विवेदी सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि पुलिस अभी तक मुख्य आरोपी कॉलोनाइजर को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। बुधवार रात तक राहत और बचाव कार्य जारी था 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें