आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक बार फिर रफ्तार ने कहर बरपाया। तेज रफ्तार बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि लोगों का दिल दहल गया। हादसे में सात यात्रियों की मौत हो गई है। 40 से अधिक लोग घायल हैं। घायलों में कई बच्चे भी शामिल हैं। अगली स्लाइड्स में देखिए हादसे की दर्दनाक तस्वीरें...
विज्ञापन
2 of 6
ट्रक और बस की टक्कर
- फोटो : Amar Ujala
आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र में लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाग्रस्त हुई बस बिहार से राजस्थान के जयपुर जा रही थी। बस में 70 से अधिक लोग सवार थे। ज्यादातर लोग श्रमिक थे। ये सभी रोजी रोटी की तलाश में जयपुर जा रहे थे। कई लोग अपने परिवार के साथ थे। मंजिल पर पहुंचने से पहले हादसे ने उनका रास्ता रोक लिया।
विज्ञापन
3 of 6
दुर्घटनाग्रस्त बस और घटनास्थल पर खड़े लोग
- फोटो : अमर उजाला
सुबह का वक्त था। ज्यादातर लोग गहरी नींद में थे। घायलों ने बताया कि उन्हें तेज झटका महसूस हुआ। जब आंख खुली तो मंजर देख सन्न रह गए। हर तरफ चीख-पुकार मची हुई थी। मासूम बच्चे खून से लथपथ थे। जो लोग बस में आगे की सीटों पर बैठे थे, उनमें से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 40 से अधिक लोग घायल हो गए।
4 of 6
घायलों को अस्पताल ले जाते यूपीडा के कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
घटनास्थल पर स्थानीय लोग जुट गए। पुलिस को सूचना देने के साथ लोग राहत बचाव कार्य में जुट गए। यूपीडा के कर्मचारी और पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। घायलों को एंबुलेंस से फतेहाबाद के अस्पताल भिजवाया गया। कई लोगों को आगरा रेफर कर दिया गया। जहां दो घायलों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
5 of 6
हादसे के बाद घटनास्थल पर जुटी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
बस हादसे में मरने वालों की संख्या सात हो चुकी है। अभी भी कई लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि अभी मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। इसके प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं हादसे की वजह तेज रफ्तार और चालक को झपकी आना बताया जा रहा है।
बस हादसे के बाद घटनास्थल पर यात्री व स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे हादसों का एक्सप्रेसवे बनता जा रहा है। आए दिन हादसे हो रहे हैं। ज्यादातर हादसों का कारण तेज रफ्तार, चालक को झपकी आना और एक्सप्रेसवे पर वाहन खड़ा होना होता है। 21 जून को भी एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक में घुस गई थी। उस घटना में तीन युवकों की जान चली गई थी।