फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर 'धनवर्षा': आगरा में लोगों ने खुशियां खरीदी अपार, कारोबार 450 करोड़ के पार

Sat, 26 Oct 2019 12:06 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 7
ज्वैलर्स शोरूम पर झुमका पहनकर देखती युवती - फोटो : अमर उजाला
धनतेरस पर बाजार में धन की वर्षा हुई। आगरा में ऑटो मोबाइल्स, सराफा, बुलियन, बर्तन, कपड़े और इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में जमकर खरीदारी हुई। पुराने शहर के बाजारों से लेकर एमजी रोड के शोरूमों पर रात तक ग्राहकों की भीड़ रही। व्यापारियों को उम्मीद से ज्यादा कारोबार मिला। अनुमान के मुताबिक शुक्रवार को 450 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है।
विज्ञापन

2 of 7
धनतेरस पर खरीदारी करते लोग - फोटो : अमर उजाला
सोने के ऊंचे भाव के बाद भी धनतेरस पर आभूषणों की जोरदार बिक्री हुई। हीरों के साथ सोने के आभूषण, चांदी में सिक्के और मूर्तियों की मांग ज्यादा रही। कुछ दिनों बाद सहालग के चलते आभूषणों की ज्यादा हुई। शनिवार शाम तक धनतेरस की खरीदारी का मुहूर्त होने के कारण छोटी दिवाली पर भी सराफा और ऑटो मोबाइल्स के बाजार में रौनक रहेगी।
विज्ञापन

3 of 7
धनतेरस पर चांदी के गणेश लक्ष्मी की खूब बिक्री हुई। - फोटो : अमर उजाला
एमजी रोड और कमला नगर के तनिष्क शोरूम संचालक अनुराग बंसल ने बताया कि हीरे की मांग में इजाफा हुआ है। शाम को मुहूर्त होने के कारण लोगों ने दिन में बुकिंग करा ली, लेकिन डिलीवरी शाम 7 बजे के बाद ली। आगरा सराफा एसोसिएशन अध्यक्ष नितेश अग्रवाल ने बताया कि आभूषणों की मांग अच्छी रही है। शाम को बाजार में ग्राहकों की संख्या ठीक रही।

4 of 7
धनतेरस पर खूब बिकी कारें - फोटो : अमर उजाला
ऑटोमोबाइल्स का कारोबार 100 करोड़ को पार कर गया। भारी वाहनों, कॉमर्शियल, इलेक्ट्रिक वाहनों, दो पहिया, चार पहिया को मिलाकर 120 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। सबसे ज्यादा कारों की बिक्री हुई। मारुति की सबसे लोकप्रिय और एंट्री लेवल की कार ऑल्टो की बुकिंग दो दिन पहले ही बंद हो गई थी। 
विज्ञापन

5 of 7
धनतेरस पर खूब बिकीं कारें - फोटो : अमर उजाला
धनतेरस पर 950 से ज्यादा कारें सड़क पर उतरीं। केटीएल के महाप्रबंधक नवीन नारंग के मुताबिक धनतेरस पर ऐसा लगा मानो ग्राहक इसी मुहूर्त के लिए रुके थे। उम्मीद से बेहतर बिक्री रही है। एसयूवी की बिक्री खासी रही है।
विज्ञापन

6 of 7
धनतेरस पर बाजार में भीड़ - फोटो : अमर उजाला
चम्मच, कटोरी नहीं, बल्कि जरूरत के बर्तनों की पूरी रेंज खरीदी गई। फुटवियर इकाइयों ने कर्मचारियों को गिफ्ट देने के लिए बर्तनों की थोक में खरीदारी की। चर्च रोड के बर्तन कारोबारी राजीव गर्ग ने बताया कि कॉपर और पीतल के साथ स्टेनलेस स्टील 304 ग्रेड के नए डिजाइन के बर्तनों की मांग बनी रही। स्टील के बर्तनों में डिनर सेट ही ज्यादा चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
धनतेरस पर खरीदारी करतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारियों ने बेहतर आफर के जरिए अपने ग्राहकों को लुभाया। पुरुषों को स्मार्ट टीवी तो महिलाओं को ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन पसंद आई। फ्रिज, माइक्रोवेब, मिक्सी आदि उत्पादों की मांग ठीक रही। 30 करोड़ रुपये का कारोबार मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स ने किया, जिसमें ज्यादा भागीदारी स्मार्ट टीवी और ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन की रही। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें