आगरा में अजीत नगर गेट के निकट स्थित सेल्फी प्वाइंट तिरंगा चौक पर प्रतिदिन झंडा फहराने और राष्ट्रगान होने के एक हजार दिन बुधवार को पूरे हो गए। 26 जनवरी सन 2018 को शुरू की गई अनूठी मुहिम ने नया इतिहास रच दिया है।
एक हजार दिन पूरे होने के अवसर पर बुधवार को अजीत नगर बाजार कमेटी की ओर से आयोजित झंडारोहण और राष्ट्रगान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एक्साइज विभाग के सीनियर अफसर संजय शुक्ला और नेहा श्रीवास्तव ने झंडारोहण किया। शाम को सेल्फी प्वाइंट तिरंगा चौक पर 1001 दीप प्रज्ज्वलित कर मिठाई बांटी गई।
विज्ञापन
3 of 6
सेल्फी प्वाइंट पर ध्वजारोहण
- फोटो : अमर उजाला
अजीत नगर बाजार कमेटी के अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि तेलंगाना में एक जगह बस स्टैंड के पास हर रोज राष्ट्रगान होता है। आगरा के तिरंगा चौक पर पूरे देश में अकेली ऐसी जगह है जहां राष्ट्रगान के साथ प्रतिदिन झंडारोहण भी होता है। इस दौरान पारस शर्मा, जगतजीत सिंह, गुरुप्रीत सिंह, मो. चांद गौरी, दिनेश अरोरा, संजय नोतनानी, अशोक कुशवाहा, कुलविंदर सिंह, डीके गोयल, खेमचंद तेजानी, योगेश बालियान, विनय भल्ला, प्रकाश बाबू मौजूद रहे। कमेटी की ओर से गठित कमांडो टीम ध्वजारोहण के समय व्यवस्था संभालती है।
4 of 6
सेल्फी प्वाइंट पर लहराता तिरंगा
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम से मिली प्रेरणा
अजीत नगर बाजार कमेटी के अध्यक्ष राजेश यादव ने बताया कि अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम से प्रेरित होकर रोज सुबह ध्वजारोहण का यह कार्यक्रम शुरू किया था। मां तुझे प्रणाम राष्ट्रगान के सम्मान के लिए होता है। तिरंगा चौक पर भी इसी जज्बे के साथ रोज ध्वजारोहण और राष्ट्रगान किया जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 6
सेल्फी प्वाइंट पर कार्यक्रम में जुटे लोग
- फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन में भी जारी रहा सिलसिला
अजीत नगर बाजार कमेटी के महामंत्री मनोज नोतनानी ने बताया कि लॉकडाउन में भी रोज कमेटी के किसी न किसी सदस्य और पदाधिकारी ने झंडारोहण किया। सदस्य सुंदरलाल चेतवानी ने बताया कि मुहिम को शुरू करने से पहले तीन महीने तक इस बात पर विचार चला कि हम सभी मिलकर इसे लगातार चला पाएंगे या नहीं। एकमत से सभी ने फैसला लिया कि इसे शुरू करेंगे और रुकने नहीं देंगे।
अजीत नगर बाजार कमेटी के पदाधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
कभी यहां से निकलना होता था मुश्किल
सेल्फी प्वाइंट तिरंगा चौक पर होने वाले झंडारोहण कार्यक्रम स्थल के पास से गुजरना लोगों के लिए काफी मुश्किल होता था। यहां गंदगी रहती थी। साथ ही पास से बह रहे नाले से बदबू आती थी। इस स्थान का कायाकल्प कर बाजार कमेटी ने एक नई मिसाल शहर के संगठनों के सामने पेश की है।