फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया के सातवें अजूबे पर दिखा कोरोना संक्रमण का प्रभाव, 70 हजार भी नहीं पहुंची सैलानियों की संख्या

Thu, 22 Oct 2020 11:54 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • 69,326 कुल सैलानी एक माह में आये
  • 62,459 भारतीय पर्यटक ताज आये
  • 408 विदेशी सैलानियों ने निहारा
विज्ञापन
1 of 5
ताजमहल में छाता लगाए महिला पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
दुनिया के सातवें अजूबे को जितने सैलानी केवल शनिवार और रविवार को निहारने के लिए आते थे, उतने पर्यटक कोरोना संक्रमण के दौरान एक महीने में आए। 
विज्ञापन

2 of 5
ताजमहल पर आए सैलानी - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल सहित सभी स्मारकों पर पर्यटकों की संख्या सीमित कर दिए जाने से एक महीने के दौरान ताज को 69,326 सैलानियों ने देखा। 
विज्ञापन

3 of 5
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
एक माह में आने वाले सैलानियों में 468 विदेशी पर्यटक हैं, जबकि कोरोना संक्रमण से पहले ताज पर हर दिन कम से कम 800 विदेशी पर्यटक जरूर आते थे। इस सीजन के दौरान हर दिन 3 से 4000 विदेशी पर्यटक आने लगते थे।

4 of 5
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
कोरोना संक्रमण के कारण 188 दिनों तक बंदी के बाद ताजमहल 21 सितंबर से आम पर्यटकों के लिए खोल दिए गए। एक महीने बाद यानी 20 अक्तूबर तक ताजमहल का 69,326 पर्यटकों ने दीदार किया, जिनमें 15 वर्ष तक के 6399 बच्चे भी शामिल रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ताजमहल को सैनिटाइज करता कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
केवल एक दिन 5000 पर्यटक आए
आम पर्यटकों के लिए खुलने के बाद ताजमहल पर एक महीने के दौरान सबसे ज्यादा सैलानी तीन अक्तूबर को आए, जब 4994 पर्यटकों ने ताजमहल में प्रवेश किया। ताज पर 5000 पर्यटकों की संख्या संस्कृति मंत्रालय ने तय की है। सबसे कम पर्यटक पहले दिन यानी 21 सितंबर को 1235 रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें