वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर परिसर रविवार को अखाड़ा बन गया। सेवायत गोस्वामी परिवार की बच्ची और श्रद्धालु की सुरक्षाकर्मियों ने पिटाई कर दी। विरोध करने पर सेवायतों को सुरक्षाकर्मी पीटने के लिए दौड़ पड़े। लात-घूंसे चलने लगे। इससे मंदिर में अफरातफरी मच गई। इस घटना की शिकायत गोस्वामी परिवार ने मंदिर प्रबंधक से की है। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है।
रविवार को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे सौरज गोस्वामी की 10 वर्षीय पुत्री मन्नत गोस्वामी अपनी मौसी के साथ गेट नंबर चार से मंदिर में प्रवेश कर रही थी। यहां महिला सुरक्षाकर्मी ने बच्ची से अभद्रता करते हुए उन्हें रोक दिया। विरोध करने पर महिला सुरक्षाकर्मी ने बच्ची को थप्पड़ मार दिया।
विज्ञापन
3 of 5
श्रद्धालु से मारपीट करते सुरक्षाकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
एक श्रद्धालु के विरोध करने पर सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों ने उसके साथ जमकर मारपीट की। श्रद्धालु को जमकर लात-घूंसे से पीटा। इस विरोध में एकजुट हुए सेवायतों को पीटने के लिए सुरक्षाकर्मियों ने मंदिर के द्वारों को घेर लिया। गोस्वामी और सुरक्षाकर्मी आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों में मारपीट से मंदिर परिसर में अफरा तफरी मच गई। यहां मौजूद दर्शनार्थियों की भीड़ खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगी।
4 of 5
बांकेबिहारी मंदिर में मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
बांकेबिहारी मंदिर में मारपीट की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। सौरज गोस्वामी सहित अन्य सेवायतों ने इसकी शिकायत मंदिर प्रबंधक मुनीश कुमार शर्मा से की। पुलिस की मौजूदगी में प्रबंधक ने सेवायतों की मांग पर आरोपी सुरक्षाकर्मियों को हटाने का भरोसा दिया है।
बांकेबिहारी मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
बांकेबिहारी मंदिर में सुरक्षाकर्मियों द्वारा श्रद्धालुओं के साथ अभद्रता के मामले कई बार सामने आ चुके हैं। सेवायतों ने बताया कि कई बार इसकी शिकायत मंदिर प्रबंधन से की जा चुकी हैं। मंदिर के सहायक प्रबंधक उमेश सारस्वत ने बताया कि घटना के दोषी सुरक्षा कर्मियों को हटाया जाएगा। सेवायत गोस्वामियों की मांग पर अन्य सुरक्षाकर्मी भी बदले जाएंगे।