फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

65वीं माध्यमिक विद्यालयीय प्रदेशीय क्रिकेट में जमकर बरसे चौके-छक्के, बेटियों ने किया कमाल

Fri, 22 Nov 2019 12:33 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 7
शॉट मारती टीम मुरादाबाद की खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
माध्यमिक शिक्षा विभाग आगरा मंडल की ओर से आयोजित 65वीं माध्यमिक विद्यालयीय प्रदेशीय क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार को जमकर चौके-छक्के बरसे। अंडर-14 बालक वर्ग और अंडर-19 बालिका वर्ग के मैच छह मैदानों पर खेले गए। आरबीएस इंटर कॉलेज मैदान में खेले गए अंडर-19 बालिका वर्ग मैच में आगरा ने वाराणसी को आठ विकेट से हराकर प्रतियोगिता में पहली जीत दर्ज कर अगले चक्र में प्रवेश किया। आगरा की गेंदबाज ऋतु ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट लिए। 
विज्ञापन

2 of 7
मैच के दौरान रन लेते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
अंडर-14 बालक वर्ग में आगरा, स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, सहारनपुर, स्पोर्ट्स कॉलेज, सैफई, आजमगढ़, गोरखपुर, मिर्जापुर, कानपुर, वाराणसी की टीमों ने एक-दूसरे के खिलाफ मैच खेलकर अगले चक्र में प्रवेश किया। अंडर-19 बालिका वर्ग में आगरा, प्रयागराज, आजमगढ़, अयोध्या, सहारनपुर गोरखपुर, अलीगढ़ और मुरादाबाद की टीमों के बीच मैच खेले गए। 
विज्ञापन

3 of 7
जीत के बाद जश्न मनाते कानपुर के खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
अंडर-19 बालिका वर्ग में प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों के खेल में काफी सुधार दिखा है। यह कहना है अंपायर पैनल में शामिल अतुल सिरोही, असीम पाल, महिला अंपायर शिखा झिंगरन, कविता झिंगरन और स्कोरर विनीता अग्रवाल का। अंपायर पाल और सिरोही का मानना है कि लंबे अर्से के बाद बालिका वर्ग में प्रदेश भर से काफी अच्छी खिलाड़ियों का खेल देखने को मिल रहा है। नई क्रिकेटर फिटनेस पर भी पूरा ध्यान दे रही हैं। हालांकि अभी इन नई क्रिकेटरों को काफी कुछ सीखने की जरूरत है। 

4 of 7
शॉट मारती गोरखपुर का खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर की टीम को एक दिन में दो मैच खेलने पड़े। टीम के शेड्यूल में गड़बड़ होने से गोरखपुर की टीम को यह दिक्कत उठानी पड़ी। इसके बाद भी गोरखपुर ने मिर्जापुर और अयोध्या से हुए दोनों मैचों में शानदार जीत दर्ज कर अगले चक्र में प्रवेश किया। दो मैच खेलने से गोरखपुर के खिलाड़ी काफी थके दिखाई दिए। उनमें इस बात को लेकर संतोष दिखा कि दोनों मैचों में उन्होंने जीत दर्ज कर ली।  
विज्ञापन

5 of 7
जमकर लगे चौके छक्के - फोटो : अमर उजाला
अंडर-14 बालक वर्ग की झांसी और सहारनपुर की टीम को दस खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरना पड़ा। झांसी और आजमगढ़ के मध्य खेले गए मैच में आयोजन समिति की टेक्निकल कमेटी ने खिलाड़ियों की पात्रता में कमी पाने पर उन्हें खेलने से रोक दिया। झांसी की टीम को दस खिलाड़ियों के साथ ही मैदान में उतरना पड़ा। एक अन्य मैच में सहारनपुर की टीम को भी दस खिलाड़ियों के साथ ही मैदान में जाना पड़ा। इस टीम के भी अन्य खिलाड़ियों की खेलने की शर्तें पूरी नहीं थीं। 
विज्ञापन

6 of 7
मैच से पहले खिलाड़ियों से मिलते जीडी गोयंका इंटर कॉलेज के प्राचार्य पुनीत वशिष्ठ - फोटो : अमर उजाला
अंडर-19 बालिका वर्ग में मैच जीतने के बाद आरबीएस इंटर कालेज के मैदान पर आगरा की खिलाड़ियों का बीस मिनट का मोटिवेशन सेशन चला। मैदान में ही जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य पुनीत वशिष्ठ और आरबीएस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. वाईपी सिंह ने खिलाड़ियों को फिटनेस पर लगातार ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने खिलाड़ियों को मैच के दौरान होने वाली कुछ चूकों से सजग रहने की सलाह भी दी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
क्रिकेटर्स के पोस्टर देखतीं खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
आरबीएस इंटर कालेज में लगे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर दीपक चाहर, पूनम यादव, दीप्ती शर्मा, ध्रुव जुरैल और पूर्व अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर हेमलता काला के पोस्टर खिलाड़ियों को काफी आकर्षित कर रहे हैं। यहां आईं विभिन्न मंडलों की टीमों के खिलाड़ी इन पोस्टरों के साथ पूरे दिन सेल्फी भी लेते रहीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें