फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताज महोत्सव 2022: जब रैंप पर उतरीं एसडीएम रितु सुहास, बिखेरा फैशन का जलवा, देखें तस्वीरें

Wed, 30 Mar 2022 11:27 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

ताज महोत्सव के मुक्ताकाशीय मंच पर खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग ने खादी परिधानों की प्रदर्शनी लगाई। खादी के इन परिधानों में गाजियाबाद की एडीएम रितु सुहास ने कैटवॉक किया। 
विज्ञापन
1 of 5
कैटवॉक करतीं एडीएम रितु सुहास और दूसरी मॉडल - फोटो : अमर उजाला
खादी को प्रोत्साहित करने के लिए गाजियाबाद की एडीएम रितु सुहास ने सोमवार को ताज महोत्सव में कैटवॉक किया। खादी परिधानों में रैंप पर रितु के साथ अन्य मॉडल्स ने भी प्रदर्शन किया। रितु के लिए फैशन डिजाइनर रितु ढाका ने परिधान तैयार किए थे। शिल्पग्राम स्थित मुक्ताकाशीय मंच पर सोमवार की रात फैशन शो के नाम रही। आकर्षण का केंद्र नोएडा के डीएम सुहास  एलवाई की पत्नी एवं एडीएम रितु सुहास रहीं। फैशन एवं खादी से लगाव रखने वाली रितु ने अलग-अलग परिधानों में रैंप पर कैटवॉक किया।
विज्ञापन

2 of 5
कैटवॉक करतीं मॉडल्स - फोटो : अमर उजाला
 रैंप पर 20 से अधिक मॉडल्स ने परिधान की नई डिजाइन व लुक प्रस्तुत किए। इसके बाद रियल्टी शो स्टार नाइट आयोजित किया गया, जिसमें सचिन वाल्मीकि और निष्ठा शर्मा ने प्रस्तुतियां दीं।
 
विज्ञापन

3 of 5
कैटवॉक करते मॉडल्स - फोटो : अमर उजाला
खादी व ग्रामाद्योग द्वारा आयोजित खादी फैशन शो में शहर के अलावा बाहर की मॉडल ने भी भाग लिया। मॉडल्स ने लहंगा, साड़ी, सूट, पटियाला सूट आदि परिधान पहनकर कैट वॉक किया। 

4 of 5
कैटवॉक करतीं एडीएम रितु सुहास और दूसरी मॉडल - फोटो : अमर उजाला
कला, शिल्प, संस्कृति व व्यंजनों के 10 दिवसीय उत्सव ताज महोत्सव का मंगलवार को समापन हो गया। महोत्सव का समापन समिति के अध्यक्ष व कमिश्नर अमित गुप्ता ने किया। महोत्सव में लघु भारत की झलक देखने को मिली। अंतिम दिन शिल्पग्राम, सदर के मुक्ताकाशीय मंच और सूरसदन में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
संगीतकार बी प्राक - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को बॉलीवुड नाइट में गायक और संगीतकार बी प्राक की प्रस्तुतियों पर दर्शक झूमते रहे। दर्शकों का जबर्दस्त उत्साह देखकर प्राक ने एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुतियां दीं। तुम दे रही हो दिल में किसी ओर को जगह, पंजाबी गीत तू सब जानता है, किस्मत बदलती देखी मैंने, ओ चन्ना मेरे आजा, ओ गुड़ नाल इश्क मिठा, दुनिया भुला के, आज फिर कित्ते चली है मोरनी बनके जैसे गीतों पर देर रात तक दर्शक झूमते और तालियां बजाते रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें