फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल पहुंची अभिनेत्री यामी गौतम और निमरत कौर, गर्मी ने कर दिया बेहाल, देखें तस्वीरें

Wed, 30 Mar 2022 10:17 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

अभिनेत्री यामी गौतम और निमरत कौर अपने निजी सुरक्षा गार्डों के साथ ताजमहल पहुंची थीं। उन्होंने सेंट्रल टैंक पर फोटो शूट कराया। जिसके बाद वे मुख्य गुंबद पर गईं। यहां उन्होंने करीब आधे घंटे का समय गुजारा। 
विज्ञापन
1 of 5
अभिनेत्री यामी गौतम और निमरत कौर ने किया ताजमहल का दीदार। - फोटो : अमर उजाला
फिल्म दसवीं की स्क्रीनिंग के लिए आगरा आईं अभिनेत्री यामी गौतम और निमरत कौर ने बुधवार को ताजमहल का दीदार किया। वह दोपहर में चिलचिलाती धूप में ताजमहल पहुंचीं। गर्मी से दोनों अभिनेत्रियां परेशान नजर आईं। गर्मी से बचने के लिए उन्होंने छाते का इस्तेमाल किया। अभिनेत्रियों को देख प्रशंसकों की भीड़ लगना जुटना शुरू हो गई। सेल्फी लेने की होड लगी रही, लेकिन दोनों के सुरक्षाकर्मियों ने किसी को पास नहीं आने दिया।
विज्ञापन

2 of 5
अभिनेत्री यामी गौतम - फोटो : अमर उजाला
अभिनेत्री यामी गौतम और निमरत कौर अपने निजी सुरक्षा गार्डों के साथ ताजमहल पहुंची थीं। उन्होंने सेंट्रल टैंक पर फोटो शूट कराया। जिसके बाद वे मुख्य गुंबद पर गईं। यहां उन्होंने करीब आधे घंटे का समय गुजारा। उन्होंने ताजमहल में अलग-अलग लोकेशन पर फोटो शूट कराए।
विज्ञापन

3 of 5
सेल्फी लेते प्रशंसक - फोटो : अमर उजाला
अभिनेता अभिषेक बच्चन और फिल्म के अन्य कलाकार मंगलवार को फिल्म दसवीं की स्क्रीनिंग के लिए आगरा सेंट्रल जेल पहुंचे। फिल्म की शूटिंग एक साल पहले इसी जेल में पूरी हुई थी। 

4 of 5
अभिनेत्री यामी गौतम और निमरत कौर - फोटो : अमर उजाला
अभिषेक बच्चन और यामी गौतम की फिल्म दसवीं का ट्रेलर रिलीज होने के बाद धूम मचा रहा है। फिल्म दसवीं में अभिषेक बच्चन जाट नेता का रोल कर रहे हैं। जेल अधिकारी का किरदार यामी गौतम निभा रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सेंट्रल जेल के बाहर अभिनेता अभिषेक बच्चन - फोटो : अमर उजाला
फरवरी और मार्च 2021 में फिल्म की शूटिंग सेंट्रल जेल आगरा में हुई थी। फिल्म सात अप्रैल को ओटीटी पर रिलीज हो रही है। फिल्म के डायलॉग इंटरनेट मीडिया पर खूब चल रहे हैं। अभिषेक बच्चन, यामी गौतम और निमरत कौर अभिनीत फिल्म का ट्रेलर नेटफ्लिक्स के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है। अभिषेक और यामी ने इसे अपने इंटरनेट मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें