फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में खुले स्कूल, थर्मल स्क्रीनिंग और बैग सैनिटाइज करने के बाद मिला प्रवेश, देखें तस्वीरें

Tue, 20 Oct 2020 12:23 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
आगरा के स्कूल खुलने के बाद छात्रों को इस तरह मिला प्रवेश - फोटो : अमर उजाला
आगरा में सात माह बाद सोमवार को स्कूल खुले। कोरोना संक्रमण को देखते हुए व्यवस्थाओं में कई बदलाव किए गए हैं। 10वीं और 12वीं के छात्र स्कूलों में समय से पहुंचे। छात्रों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई, वहीं हाथों के साथ-साथ स्कूल बैग को भी सैनिटाइज किया गया। इसके बाद प्रवेश दिया गया। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
शिवालिक पब्लिक स्कूल में प्रवेश से पहले छात्रों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई - फोटो : अमर उजाला
आवास विकास कॉलोनी स्थित शिवालिक पब्लिक स्कूल में प्रवेश से पहले छात्रों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। सभी छात्र स्कूल में मास्क पहनकर आए।
विज्ञापन

3 of 6
विद्यार्थियों के स्कूल बैग सैनिटाइज किए गए। - फोटो : अमर उजाला
आगरा के कमला नगर सरस्वती विद्या मंदिर में स्कूल खुलने के बाद थर्मल स्क्रीनिंग की गई। विद्यार्थियों के स्कूल बैग सैनिटाइज किए गए। 

4 of 6
स्कूल में प्रवेश के दौरान छात्र - फोटो : अमर उजाला
कोरोना संक्रमण की गाइडलाइन के अनुसार सोमवार को जब स्कूल खुले तब वहां प्रार्थना सभा नहीं हुई, वहीं बच्चे टिफिन भी नहीं लेकर आए। कक्षा 10 और 12 के विद्यार्थी सोमवार को स्कूल पहुंचे।
विज्ञापन

5 of 6
थर्मल स्क्रीनिंग के बाद स्कूल में मिला छात्रों को प्रवेश - फोटो : अमर उजाला
जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि जिले में करीब 2.53 लाख छात्र-छात्राओं का पंजीकरण यूपी बोर्ड के विद्यालयों में नौ से 12 तक की कक्षाओं में है। इसमें करीब 22 फीसदी अभिभावकों ने अपने बच्चों को स्कूल भेजने की सहमति दे दी है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
स्कूल के गेट पर गाइडलाइन का बैनर चस्पा किया - फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह ने स्कूल संगठनों की बैठक में पहले एक हफ्ते में कक्षा 10 व 12 के विद्यार्थियों को ही बुलाने के निर्देश दिए थे। स्कूलों ने उसी के अनुरूप तैयारी की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें