फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी से बेहाल बच्चों को डीएम ने दी राहत, स्कूलों का बदला समय

Wed, 01 May 2019 03:40 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
गर्मी में स्कूल जाते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
आगरा में तापमान लगातार बढ़ रहा है। मई के आगाज से पहले की आसमान से अंगारे बरसने शुरू हो गए हैं। मंगलवार को डीएम एनजी रवि कुमार ने स्कूलों के समय में परिवर्तन के आदेश जारी किए। 
विज्ञापन

2 of 6
गरम हवा से बचने के लिए छाता में बच्चे - फोटो : अमर उजाला
भीषण गर्मी से बेहाल बच्चों को डीएम एनजी रवि कुमार ने राहत दी है। डीएम ने आदेश दिए हैं कि कक्षा आठ तक के स्कूल सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक ही खोले जाएं। जिससे स्कूल जाने वाले बच्चों को गर्मी में परेशानी ना हो। दिन के तापमान के साथ ही रात का तापमान भी लगातार बढ़ रहा है। रात में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

3 of 6
स्कूली बच्चे - फोटो : अमर उजाला
दिन शुरू होते ही गर्म हवाएं चलना शुरू हो जाती हैं। गर्म हवाओं से लोग परेशान हैं। इसका सबसे ज्यादा असर स्कूल जाने वाले बच्चों पर दिखाई दे रहा है।

4 of 6
गरम हवा से बचाव करतीं मां - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि अधिकांश कान्वेंट और मिशनरी स्कूल की छुटटी एक से दो बजे के बीच हो रही थी। एक घंटा घर पहुंचने में लग रहा है। बच्चे परेशान होकर घर पहुंच रहे हैं, चेहरा लाल और चक्कर आ रहे हैं। कुछ बच्चे स्कूल में बेहोश तक हो रहे हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
पानी पीते बच्चेे - फोटो : अमर उजाला
डीएम एनजी रविकुमार ने आदेश दिए हैं कि भीषण गर्मी में कान्वेंट, मिशनरी और सरकारी स्कूलों को नर्सरी से कक्षा आठ तक सुबह सात से 12 बजे तक ही खोले जाएं। ना मानने पर कार्रवाई की जाएगी। कक्षा आठ से 12 वीं तक स्कूल खोलने का समय स्कूलों को खुद निर्धारित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
स्कूटर से जाते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र ने पहले ही अंदेशा व्यक्त किया था कि दो दिनों में तापमान 44 डिग्री को पार कर सकता है। अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी के आसार हैं, वहीं न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री तक बढ़ सकता है। दोपहर में 12 बजे से लेकर 4 बजे तक तेज धूप और लू के थपेड़े बेहाल करते रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें