उत्तर विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए नामांकन करने वाले 21 प्रत्याशियों में से नौ प्रत्याशियों का नामांकन पत्र खारिज कर दिया गया है। रिटर्निंग आफीसर (आरओ) ज्योति राय ने विभिन्न कारणों से इनके फार्म निरस्त किए।
विज्ञापन
2 of 8
कांग्रेस उम्मीदवार रनवीर शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
अब उत्तर के मैदान में 12 प्रत्याशी शेष हैं। इनमें से पांच निर्दलीय हैं। फार्म निरस्त होने के कारण से असंतुष्ट प्रत्याशियों ने नामांकन कक्ष के बाहर रोष व्यक्त किया। कुछ प्रत्याशियों ने आरओ के समक्ष भी विरोध जताया।
विज्ञापन
3 of 8
मधुसूदन शर्मा के पुत्र सूरज शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
उपचुनाव के लिए सोमवार को नामांकन प्रक्रिया खत्म हो गई थी। 21 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। इनमें दस निर्दलीय प्रत्याशी थे। मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई।
4 of 8
मदन मोहन शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
इसके लिए पूर्वाह्न 11 बजे से ही प्रत्याशी नामांकन कक्ष के बाहर एकत्रित हो गए थे। नामांकन पत्रों की जांच में राष्ट्रीय हिंद सेना के दिनेश चंद्रा, नेशनल यूथ पार्टी के शैलेंद्र जैन, ब्रज क्रांति दल की सुरेखा यादव, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के भूपेंद्र कुमार सहित निर्दलीय प्रत्याशी मदन मोहन शर्मा, विनीत अग्रवाल, अंबेडकरी हसनूराम अंबेडकरी, पुरुषोत्तम दास, राजू गुप्ता के पर्चे खारिज किए गए।
विज्ञापन
5 of 8
प्रसपा प्रत्याशी दिलीप बघेल
- फोटो : अमर उजाला
कुछ प्रत्याशियों ने निरस्तीकरण का नोटिस न दिए जाने पर विरोध कर दिया। उनका कहना था कि उन्हें बताया ही नहीं गया कि उनके फार्म में क्या कमी थी। इसको लेकर नामांकन कक्ष में आरओ से भी उनकी बहस हो गई।
विज्ञापन
6 of 8
पुरुषोत्तम खंडेलवाल
- फोटो : अमर उजाला
इसमें बताया गया कि मदन मोहन शर्मा सहित कई निर्दलीय प्रत्याशियों के प्रस्ताव पूरे नहीं थे। किसी ने फार्म के हर पेज पर अपने हस्ताक्षर नहीं किए थे। वहीं, कुछ निर्दलीय प्रत्याशियों के प्रस्तावों की औपचारिकताएं पूरी नहीं थीं।
विज्ञापन
7 of 8
सपा प्रत्याशी सूरज शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान प्रेक्षक एम. विजयासुनिथा भी मौजूद थीं। बता दें कि 2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर 15 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। दो मई को नाम वापसी का अंतिम दिन है। इस बीच भी कोई प्रत्याशी चाहे तो अपना नामांकन पत्र वापस ले सकता है।
ये प्रत्याशी रह गए मैदान में
पार्टी प्रत्याशी
भाजपा पुरुषोत्तम खंडेलवाल
कांग्रेस रणवीर शर्मा
सपा सूरज शर्मा
प्रसपा दिलीप कुमार बघेल
वंचित समा इंसाफ पार्टी राशिद अली
आदर्श समाज पार्टी रोहित
समान अधिकारी पार्टी लक्ष्मी मित्तल
मंजू शर्मा निर्दलीय
रामब्रज यादव निर्दलीय
इदरीश निर्दलीय
धर्मेंद्र कुमार निर्दलीय
अनिल कुमार कुशवाह निर्दलीय