फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan Somwar 2022: कैलाश मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, आगरा में हर-हर महादेव के जयकारों की गूंज

Mon, 01 Aug 2022 08:50 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
आगरा के कैलाश मेले की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
सावन के तीसरे सोमवार को आगरा के कैलाश मेले में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। तड़के तीन बजे भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक और फिर मंगला आरती के बाद सुबह चार बजे भक्तों के लिए कैलाश महादेव मंदिर के पट खुल गए। इस दौरान भगवान शिव को मिठाइयों का भोग लगाया गया। इसके बाद मंदिर में भक्तों द्वारा जलाषिभेक का सिलसिला शुरू हो गया। सुबह से ही भक्तों की कतार लगी है। कासगंज के सोरों से गंगाजल लेकर पहुंचे सैकड़ों कांवड़ियों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इससे पूर्व मेले का शुभारंभ रविवार शाम को हुआ। हर-हर महादेव जयकारों के बीच कैलाश महादेव की पूजा-अर्चना की गई। केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, श्याम जाजू, पीके गुप्ता, एके सिंह, पूरन डावर, राकेश गर्ग, रेणुका डंग, विजय गुप्ता, नितेश शर्मा ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया।


विज्ञापन

2 of 6
कैलाश मंदिर में पूजा करते भक्त - फोटो : अमर उजाला
शिव की पूजा-अर्चना कर चांदी के मुकुट चढ़ाए गए। कावड़ियों के आने का सिलसिला रविवार रात बारह बजे से शुरू हो गया। रविवार शाम से ही मेले में भीड़ जुटने लगी थी। यह रौनक सोमवार रात 12 बजे मेले के समापन रहेगी। 
विज्ञापन

3 of 6
हाईवे पर कांवड़िये - फोटो : अमर उजाला
सोमवार तड़के से ही कैलाश मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक शुरू हो गया। बम-बम भोले के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान है। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए कैलाश मेले में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। 

4 of 6
कैलाश मेले में लगे झूले - फोटो : अमर उजाला
कैलाश मेले को देखते हुए हाईवे पर गुरुद्वारा गुरु का ताल से लेकर सिकंदरा मंडी तक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित हैं। इस क्षेत्र में मेले की दुकानें लगी हैं। भारी वाहनों की एंट्री नहीं है। वाहनों को डायवर्ट करके निकाला जा रहा है। 
विज्ञापन

5 of 6
हाईवे पर यातायात बंद - फोटो : अमर उजाला
कैलाश मंदिर पर मेले को लेकर पुलिस के डायवर्जन से शहर के कई इलाकों में जाम लग गया। गुरुद्वारा गुरु का ताल ओवर ब्रिज पर सैकड़ों वाहन फंस गए। इनमें एंबुलेंस और सवारी वाहन भी शामिल थे। यहां के अलावा अंदरूनी इलाकों में भी लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। पुलिस के इंतजाम भी फेल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कांवड़ लेकर जाते कांवड़िये - फोटो : अमर उजाला
पृथ्वीनाथ मंदिर में एक अगस्त 2022 को सुबह चार बजे से कार्यक्रम पूरा होने तक भोगीपुरा चौराहे से पृथ्वीनाथ फाटक के मध्य सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। रावली वली, राजेश्वर, बल्केश्वर और मन:कामेश्वर मंदिर के पास बैरियर लगाए गए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें