फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2020: आगरा में नहीं खुले शिवालयों के पट, घरों में शिव की आराधना, कोरोना के सर्वनाश की प्रार्थना

Mon, 06 Jul 2020 02:20 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
राजेश्वर मंदिर के बाहर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
भगवान शिव की उपासना का महीना सावन शुरू हो गया है, लेकिन इस बार कोरोना महामारी के कारण ताजनगरी के प्रमुख शिवालय सूने हैं। प्रशासन ने संक्रमण के कारण मंदिरों को खोले जाने की अनुमति नहीं दी है। मंदिरों के बाहर पुलिस का पहरा है। इसके चलते भक्तों ने घरों में रहकर भगवान भोले की आराधना की। सावन के पहले सोमवार को राजेश्वर मंदिर में मेला भी नहीं लगा है। 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
शिवालयों के नहीं खुले पट - फोटो : अमर उजाला
सावन के पहले सोमवार को ताजनगरी के चारों ओर स्थित प्रमुख शिव मंदिरों में न बम-बम गूंज सुनाई दी और न भक्तों की कतारें लगीं। कोरोना संक्रमण के कारण एहतियातन शहर में शिव मंदिरों के कपाट भक्तों के लिए नहीं खोले गए हैं। और न ही पहले सोमवार को राजेश्वर मंदिर में मेला लगा। इससे भक्तों में मायूसी दिखाई दी। 
विज्ञापन

3 of 5
हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लौटाया - फोटो : अमर उजाला
ताजनगरी में सावन के हर सोमवार पर मेला लगता है। इसकी शुरुआत शमसाबाद रोड पर राजपुर चुंगी के पास स्थित राजेश्वर महादेव मंदिर से होती है, लेकिन इस बार मंदिर के बाहर पुलिस का पहरा है। इसके बावजूद हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं पूजा करने के लिए वहां पहुंच गए, जिन्हें पुलिस ने मंदिर में नहीं जाने दिया। 

4 of 5
कॉलोनी के मंदिर में पूजा करतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
शिवालयों के बंद होने पर भक्तों ने घरों में आराधना की और भगवान शिव से कोरोना महामारी के सर्वनाश के लिए प्रार्थना की। हालांकि कुछ कॉलोनियों में बने शिव मंदिर खुले थे। पारसनाथ पंचवटी कॉलोनी में स्थित मंदिर में युवतियों और महिलाओं ने बेलपत्र चढ़ाकर महादेव का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भगवान राजेश्वर महादेव मंदिर
सावन में मंदिरों के मेले
 
पहला सोमवार : राजेश्वर महादेव मंदिर 
दूसरा सोमवार : बल्केश्वर महादेव मंदिर 
तीसरा सोमवार : कैलाश महादेव मंदिर 
चौथा सोमवार : प्रथ्वीनाथ महादेव मंदिर 

कैलाश मंदिर के महंत गौरव गिरि ने बताया कि इस बार मेले नहीं लगेंगे
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें