मथुरा में नागरिकता कानून और अन्य समस्याओं के विरोध में बृहस्पतिवार को सड़क पर उतरे समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एसएसपी आवास के पास प्रदर्शन करके केंद्र और प्रदेश सरकार को कोसा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, योगी आदित्यनाथ मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए मुख्यमंत्री का पुतला भी फूंका। तीखी नोंकझोंक के बाद 31 सपाइयों को घसीटते हुए पुलिस ले गई। इन सभी सपाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
विज्ञापन
2 of 6
धरना प्रदर्शन करते सपाई
- फोटो : अमर उजाला
सपा ने बृहस्पतिवार को धरना-प्रदर्शन का एलान किया था। सुबह से सपाई एसएसपी आवास के पास एकत्रित होने लगे। एकत्रित हुए सपाई धरना प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। संशोधन रद्द करो, महंगाई पर रोक लगे, फर्जी एनकाउंटर बंद करो की तख्तियां हाथ में लिए सपाइयों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका।
विज्ञापन
3 of 6
पुतला फूंकते सपाई
- फोटो : अमर उजाला
विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस और सपाइयों में तीखी नोंकझोंक हुई। सीओ सिटी राकेश कुमार ने सपाइयों को काफी रोका फिर इन सपाइयों को घसीटते हुए वज्र वाहन में ले गए। सीओ सिटी राकेश कुमार ने बताया कि 31 सपाइयों को शांतिभंग में जेल भेजा गया है।
4 of 6
पैदल मार्च करते पुलिस अफसर
- फोटो : अमर उजाला
नागरिकता कानून के विरोध को देखते हुए शहर को आठ जोन और 34 सेक्टरों में बांटा गया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस और पीएसी के जवानों को तैनात किया गया है। इन सेक्टरों और जोन में 20 क्यूआरटी अलग से मुस्तैद की गई है वहीं माहौल को देखते हुए पांच क्यूआरटी पुलिस लाइन में रिजर्व में रखी गई हैं।
विज्ञापन
5 of 6
श्रीकृष्ण जन्मस्थान
- फोटो : अमर उजाला
श्रीकृष्ण जन्मस्थान समेत प्रमुख स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई हैं। कड़ी तलाशी से कृष्णभक्त गुजर रहे हैं। एसपी सुरक्षा ज्ञानेंद्र कुमार ने सभी को सतर्क और सजग रहने के निर्देश दिए हैं, वहीं शहर में भी एसपी सिटी अशोक कुमार मीणा, प्रभारी निरीक्षक शिवप्रताप सिंह, कोतवाली प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह और इंस्पेक्टर सूरज प्रकाश शर्मा डीगगेट पर डेरा डाले रहे।
एसएसपी शलभ माथुर ने कहा कि जनपद पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। यलो जोन स्कीम लागू करके पुलिस और पीएसी के जवानों को सख्ती से निपटने के निर्देश दिए गए हैं। हर हाल में जनपद के माहौल को खराब नहीं होने दिया जाएगा। केवल अफवाहों से लोग दूर रहें।