फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: यूपी में बिजली के बढ़े दामों पर सपा का हल्ला बोल, सरकार के खिलाफ नारेबाजी

Thu, 07 Dec 2017 10:23 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 5
समाजवादी पार्टी - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में बिजली के बढ़े दामों के खिलाफ गुरुवार को समाजवादी पार्टी ने प्रदेश भर के जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया। इस पार्टी के सांसद और विधायक भी धरने में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

2 of 5
समाजवादी पार्टी - फोटो : अमर उजाला
आगरा में पूर्व सांसद रामजीलाल सुमन और सपा नगर अध्यक्ष रईसउद्दीन कुरैशी के नेतृत्व में कलक्ट्रेट का घेराव करने पहुंचे कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा काटा। जोश में आकर कुछ कार्यकर्ता आपत्तिजनक नारे भी लगाने लगे। इस पर बड़े नेताओं ने उन्हें शांत कराया। हालांकि हंगामा होता रहा। 
विज्ञापन

3 of 5
समाजवादी पार्टी - फोटो : अमर उजाला
इधर फिरोजाबाद में सांसद अक्षय यादव और विधायक हरिओम यादव के नेतृत्व में सपाइयों ने कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। यहां कार्यकर्ताओं ने बिजली के बढ़े दामों का भाजपा सरकार की तानाशाही बताया। इस संबंध में एक ज्ञापन भी सौंपा। 

4 of 5
समाजवादी पार्टी - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी में सांसद तेजप्रताप यादव के नेतृत्व में सपाइयों ने धरना प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेट स्थित तिकोनिया पार्क में धरना स्थल पर ही एक सभा ‌आयोजित की गई। इसमें सपा नेताओं ने प्रदेश सरकार की वादाखिलाफ को उजागर किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
समाजवादी पार्टी - फोटो : अमर उजाला
एटा और कासगंज में भी धरना प्रदर्शन किए गए। कलक्ट्रेट में इकट्ठा हुए सपाइयों ने यहां भी नारेबाजी की और बिजली के दाम कम करने की मांग करते हुए एक ज्ञापन सौंपा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें