फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमानंद के शिष्य की मौत का राज क्या?: लड़खड़ाते कदम, सीढ़ियों और गैलरी की तरफ बढ़ते रसिक; एक और नया वीडियो

Wed, 07 Oct 2026 01:41 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा

सार

संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की मौत से पहले का एक और वीडियो वायरल हुआ है। चौथी सीसीटीवी फुटेज में लड़खड़ाते कदतों से धोती संभाले सीढि़यों की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं। रसिक दुलारी प्रकरण को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के बीच पुलिस ने जांच तेज कर दी है। 
विज्ञापन
1 of 8
Saint Premanand Maharaj - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मथुरा के वृंदावन स्थित आश्रम में हुई संत प्रेमानंद के शिष्य रसिक दुलारी शरण की मौत से पहले का एक और नया वीडियो सामने आया है। घटना के 11 दिन बाद मंगलवार को चौथा सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। 

इस नए वीडियो में वह वराह घाट क्षेत्र स्थित गो कृपा कुंज के कमरे से धोती संभालते हुए लड़खड़ाते कदमों से सीढ़ियों और गैलरी की तरफ धीरे-धीरे बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। सवाल यह भी खड़ा हो गया है कि आखिर ये वीडियो कौन वायरल कर रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
इसी आश्रम से गिरकर हुई थी मौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सामने आए नए सीसीटीवी फुटेज में संत प्रेमानंद महाराज के 25 वर्षीय शिष्य रसिक दुलारी शरण सफेद रंग का हाफ कुर्ता और पीले रंग की धोती पहने नजर आ रहे हैं। वह सीढ़ियों की ओर लड़खड़ाते कदमों से अपनी धोती संभालते हुए आगे बढ़ रहे हैं। 

विज्ञापन

3 of 8
रसिक दुलारी शरण की मौत से पहले का वीडियो - फोटो : वीडियो ग्रैब
ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मानो उनको गहरी चोट लगी हो। वीडियो में वे लगभग 20 कदम चलते हैं और फिर सीढ़ियों पर चढ़ने के लिए गैलरी से दूसरी ओर मुड़ जाते हैं।

4 of 8
रसिक दुलारी शरण के गिरने के बाद की तस्वीर - फोटो : वीडियो ग्रैब
दरअसल संत प्रेमानंद के शिष्य रसिक दुलारी शरण ने 25 सितंबर की सुबह वराह घाट क्षेत्र स्थित गो कृपा कुंज की इमारत की चौथी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी थी। 26 सितंबर को यमुना किनारे उनका अंतिम संस्कार किया गया था। पिछले 11 दिनों के भीतर उनके सुसाइड से जुड़े चार अलग-अलग फुटेज सामने आ चुके हैं। 
विज्ञापन

5 of 8
रसिक दुलारी शरण की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस घटना की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस टीमें 50 से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर चुके हैं। एसपी सिटी राजीव कुमार ने बताया कि शिष्य की मौत से पहले के सीसीटीवी फुटेज की जांच भी कराई जा रही है कि आखिर यह फुटेज कहां से और कौन लीक कर वायरल कर रहा है।, पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। ये फुटेज विभिन्न ग्रुपों पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन

6 of 8
रसिक दुलारी शरण की मौत से पहले का वीडियो - फोटो : वीडियो ग्रैब
डीवीआर पुलिस कब्जे में, फिर भी वायरल हो रहे वीडियो
रसिक दुलारी प्रकरण को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के बीच पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस के अनुसार मामले से जुड़े डिजिटल और भौतिक साक्ष्य सुरक्षित हैं और डीवीआर पुलिस अभिरक्षा में संरक्षित है। इसके बावजूद कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में उनके स्रोत का पता लगाया जा रहा है। इधर, दीवारों पर चिपकाए गए गुमशुदगी के पोस्टरों पर भी जांच की जा रही है।

 
विज्ञापन

7 of 8
रसिक दुलारी शरण की मौत से पहले का वीडियो - फोटो : वीडियो ग्रैब
एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह का कहना है कि वृंदावन क्षेत्र में गुमशुदगी और रसिक दुलारी प्रकारण की जांच जारी है। पूर्व में भी संबंधित जिलों से समन्वय स्थापित कर पुलिस टीमों ने गुमशुदा व्यक्ति को बरामद किया है। 
विज्ञापन

8 of 8
रसिक दुलारी शरण की मौत से पहले का वीडियो - फोटो : वीडियो ग्रैब
आश्रम परिसर में परिजन के साथ अभद्रता या मारपीट के वायरल वीडियो के दावों पर उन्होंने ने कहा कि ऐसी कोई शिकायत या तथ्य अब पुलिस के संज्ञान में नहीं आया है। अगर शिकायत मिलेगी तो कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें