फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफवाहः सोए तो पत्थर के हो जाएंगे, दहशत में आए परिवार, रात में घरों से निकले

Tue, 24 Mar 2020 12:06 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
अफवाहों के बाद घरों से निकले लोग, जलाएं दीए और कपूर - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस से बचाव के लिए रविवार को जनता कर्फ्यू लगाया गया था। जनता कर्फ्यू खत्म होने के बाद आगरा में लॉकडाउन कर दिया गया। लेकिन रविवार देर रात अफवाहों का बाजार गर्म हो गया। पहले घरों के बाहर दीपक जलाने की अफवाहें चली थी अब सोते समय पत्थर के बनने की अफवाह ने खलबली मचा दी। देहात क्षेत्रों में लोग घरों से बाहर निकल आए और रात भर जगार हुई।
 
विज्ञापन

2 of 5
अफवाहों के बाद घरों से निकले लोग - फोटो : अमर उजाला
रविवार देर रात देहात में यह अफवाह उड़ी और फोन से एक दूसरे पर फैलती गई। बाह, पिनाहट, फतेहाबाद सहित आगरा देहात में लोग परिवार सहित न केवल जाग गए बल्कि घरों के बाहर खड़े रहे।
विज्ञापन

3 of 5
घर के बाहर जलाए दीपक - फोटो : Amar Ujala
लोगों ने भगवान से प्रार्थना की कि हमें आपदा से बचाए। दिन निकलने पर ही सोए। इससे पहले कई दिन से लोग घर के बाहर दीपक जला रहे हैं। ऐसा बच्चों को आपदा से बचाने के लिए किया जा रहा है। फिरोजाबाद में भी ये अफवाह... उड़ी कि बुत बन रहे लोग। लोगों का भ्रम था कि सोते रह गए और बुत बन गए...। इस आशंका पर लोगों ने घरों के बाहर तड़के चार बजे उपले और कपूर के दीपक जलाए। घरों के बाहर उपले और दीपक जलते दिखाई दिए। तेजी से फैली अफवाह। नई बस्ती, करबला, भीम नगर, देव नगर कई मोहल्लों में लोगों ने उपले और दीपक जलाए गए। 

4 of 5
घर के बाहर जलाए दीपक - फोटो : Amar Ujala
वहीं इस अफवाह पर आगरा एसपी पश्चिम रवि कुमार का कहना है कि अफवाहें न फैलाएं। जो लोग अफवाहें फैला रहे हैं उनके फोन सर्विलांस पर लगाए जाएंगे और सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घर के बाहर जलाए दीपक - फोटो : Amar Ujala
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के कई मामले सामने आ चुके हैं। आगरा में आठ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उपचार के बाद सात लोग पूरी तरह स्वस्थ हो गए हैं। एक संक्रमित का इलाज अभी चल रहा है। वहीं फिरोजाबाद और एटा में कोरोना का कोई मामला सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें