फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं थमी अफवाह, आगरा-मथुरा के बाद फिरोजाबाद और कासगंज में भी चोटी कटने की दहशत

Thu, 03 Aug 2017 03:57 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 8
चोटी कटने की घटनाएं - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा के बाद ब्रज क्षेत्र में चोटी कटने की अफवाहें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। गुरुवार को आगरा और मथुरा में जहां शहरी आबादी में बसे गांवों में चोटी कटने के मामले सामने आए वहीं फिरोजाबाद और कासगंज में भी ऐसी घटनाओं की बात लोगों ने कही। 
विज्ञापन

2 of 8
अफवाह - फोटो : अमर उजाला
इसी बीच दहशत में आए लोगों ने अंधविश्वास का सहारा भी लेना शुरू कर दिया है। घरों पर हल्दी और मेहंदी के छापे लगाए जा रहे हैं तो कहीं-कहीं पुरुषों के भी महावर लगाने के मामले सामने आए। 
विज्ञापन

3 of 8
चोटी कटने की घटनाएं - फोटो : अमर उजाला
आगरा में गुरुवार को दयालबाग के समीप गांव लाल गढ़ी की गुप्ता कालोनी निवासी मुन्नी देवी ने रात को सोते समय अपने बाल काटे जाने की बात कही। हालांकि मुन्नी देवी के पति महेश का कहना है कि उनकी पत्नी बीमार हैं और सुबह उनसे उठा नहीं गया। ऐसे में वे कमरे में झाड़ू लगा रहे थे तो उन्होंने कटे हुए बाल पड़े देखे। 

4 of 8
बाल कटे - फोटो : अमर उजाला
महेश का कहना है कि वे इस बात का कोई दावा नहीं करते कि उनकी पत्नी के बाल किसने काटे। मकान पे हल्दी के छापों को लेकर भी उनका कहना है कि ये काफी पहले के लगे हुए हैं। मैंने पूजा के दौरान इन्हें लगाया था। इधर मथुरा में थाना रिफाइनरी के आनंद विहार कालोनी में सुंदरी पत्नी सतीश कुमार ने भी अपनी चोटी कटने की बात कही। 
विज्ञापन

5 of 8
चोटी कटने की घटनाएं - फोटो : अमर उजाला
वहीं मथुरा की शहर कोतवाली से केवल 20 कदम की दूरी पर किशन टीले पर महिला रामा देवी ने बताया कि रात को उनकी चोटी कट गई। आगरा-मथुरा में जहां यह अफवाह काफी तेजी से फैल रही है वहीं आसपास के जिलों में भी ऐसा मामला सामने आया है। फिरोजाबाद और कासगंज में बुधवार के बाद से इन घटनाओं का सिलसिला शुरू हुआ। 
विज्ञापन

6 of 8
बाल कटे - फोटो : अमर उजाला
बताया गया है कि फिरोजाबाद में शिकोहाबाद के गांव आमरी में छात्रा ने रात में अपनी चोटी कटने की बता कही। आमरी निवासी सत्यवीर की 15 वर्षीय पुत्री कक्षा नौ की छात्रा है। छात्रा ने बताया कि बुधवार रात को वह कमरे के दरवाजे के सामने जमीन पर ही सो गई थी। अचानक उसके सिर के पास बाल कटे पड़े हुए थे। 
विज्ञापन

7 of 8
चोटी कटने की घटनाएं - फोटो : अमर उजाला
छात्रा की चोटी कटने की जानकारी गांव में रात में ही जंगल की आग की तरह फैल गई। आसपास गांव के लोग भी देखने के लिए आने लगे। सत्यवीर के घर कटी चोटी देखने वालों का तांता लग गया। परिवारीजनों ने बताया घटना से उनका पूरा परिवार दहशत में है।
विज्ञापन

8 of 8
छापे - फोटो : अमर उजाला
वहीं कासगंज के ग्रामीण इलाकों में भी चोटी काटने की चर्चा है। कासगंज के गांव मद्दुपुर और अन्य गांव में महिलाओं ने लगाए घर के बाहर हल्दी के छापे लगाए हैं। यहां पुरषों के पैरों में भी महावर लगाया जा रहा है। रात में उपले जलाकर आदि झाड़-फूंक का सहारा लोगों ने लेना शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें