फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: महिला की हत्या के बाद 'पीपली लाइव' बना आगरा का यह गांव

Thu, 03 Aug 2017 02:24 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 7
मुटनई - फोटो : अमर उजाला
महिलाओं की चोटी काटने की अफवाह के बीच दलित वृद्ध महिला को चुड़ैल बताकर मारने की घटना के दूसरे दिन आगरा में फतेहाबाद का गांव बॉलीवुड फिल्म पीपली लाइव सा नजर आ रहा है। अंधविश्वास की इस कहानी की चर्चा देश भर में होते ‌ही गांव में मीडियाकर्मियों का जमावड़ा लग गया है। 
 
विज्ञापन

2 of 7
मुटनई - फोटो : अमर उजाला
इधर घटना के बाद से गांव के लोग दहशत में हैं। पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है। दलित महिला की हत्या बाद यहां जातीय तनाव भी फैला हुआ है। ऐसे में पुलिस ने भी चौकसी बढ़ा दी है। ऐसी घटनाओं और अफवाहों पर को लेकर एसएसपी ने कड़ा रुख अपनाया है। बुधवार को दोपहर में ही सभी थाना प्रभारियों को अफवाह फैलाने वालों से सख्ती से निपटने के निर्दश दिए। 
विज्ञापन

3 of 7
मुटनई - फोटो : अमर उजाला
आगरा के एसएसपी दिनेश चंद्र दुबे ने हिदायत दी कि कोई भी मामला सामने आने पर थाना प्रभारी खुद मौके पर जाएं और पूरी पड़ताल करें। अगर कहीं कोई अफवाह फैलाया पाया जाता है, तो उसके खिलाफ केस दर्ज करें। ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा। एलआईयू को भी अलर्ट कर दिया गया है। 

4 of 7
अफवाह - फोटो : अमर उजाला
ग्राम सुरक्षा समितियों से अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखने के लिए कहा गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मामला शासन तक जा पहुंचा है। वहां से भी दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। इसके बाद पुलिस अफसर अलर्ट हो गए हैं। खुफिया पुलिस को यह जांच करने के लिए भी कहा गया है कि अफवाहें कैसे फैल रही हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
मानदेवी - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि आगरा के फतेहाबाद के डौकी थाना क्षेत्र के गांव मुटनई में बुधवार तड़के शौच को गई दलित महिला मानदेवी (65) पत्नी कालीचरन को लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला। वे गांव में निहाल सिंह के मकान के सामने से गुजर रही थीं। तभी महिला के बाल काटने की अफवाह उड़ी तो लोगों ने बिना देखे मान देवी की पिटाई कर दी। 
विज्ञापन

6 of 7
अफवाह - फोटो : अमर उजाला
मानदेवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनके बेटों को खबर लगी तो वे उन्हें लेकर डौकी थाने आए। पुलिस ने मानदेवी को मेडिकल के लिए भेज दिया। 
लौटने के दौरान मानदेवी की मौत हो गई। पुलिस ने मानदेवी के बेटे मनोज की तहरीर पर निहाल सिंह के बेटे मनीष और सोनू के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
महिला की मौत के बाद सीओ फतेहाबाद डॉ. तेजवीर सिंह ने कहा कि डौकी के मुटनई की पूरी घटना में चोटी काटना महज अफवाह है। हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उनसे पूछा जाएगा कि इसकी सही वजह क्या रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें