फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल वस्त्र धारणकर कटार व दंड लेकर निकलीं स्वयंसेविकाएं, गूंजे भारत माता की जय के नारे

Wed, 09 Oct 2019 12:12 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
लाल वस्त्र धारण कर हाथों में कटार लिए घोड़े पर सवार किशोरियां - फोटो : अमर उजाला
लाल वस्त्र धारण कर हाथों में कटार लिए घोड़े पर सवार किशोरियां। पीछे हाथों में दंड लिए बहनों की टोली। बैंड की धुन पर भारत माता की जय के गूंजते नारे। कुछ ऐसा ही नजारा था मंगलवार अपराह्न 3.30 बजे एमजी रोड का। विजयदशमी के मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ी स्वयंसेविकाओं ने शहीद स्मारक से पथ संचलन किया। इससे पहले उन्होंने विभिन्न आत्मरक्षा का अभ्यास किया।
विज्ञापन

2 of 5
राष्ट्र सेविका समिति द्वारा पथ संचलन में शामिल सेविकायें - फोटो : अमर उजाला
विजयदशमी के मौके पर स्वयंसेवकों ने पथ संचलन कर शक्ति प्रदर्शन किया। पंक्तिबद्ध होकर सड़कों पर निकले स्वयंसेवकों ने अनुशासन और एकजुटता का भी संदेश दिया। इसी दिन आरएसएस का स्थापना दिवस भी होता है। इसलिए स्वयंसेवकों ने विजयदशमी को उत्सव के रूप में मनाया। 
विज्ञापन

3 of 5
पथ संचलन करते स्वयं सेवक - फोटो : अमर उजाला
संघ को 94 वर्ष पूरे हो गए हैं। छावनी महानगर के मधुनगर में स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए विभाग प्रचारक धर्मेंद्र ने कहा कि श्रेष्ठ आचरण मनुष्य में कैसे आए इसलिए डा. शव बलिराम हेडगेवार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक की स्थापना की। उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति, प्रकृति, पर्यावरण, जल संरक्षण के साथ ही हमारे आसपास का परिवेश स्वच्छ हो, इसके लिए संघ प्रयास कर रहा है। बौद्धिक के बाद पथ संचलन हुआ। 

4 of 5
पथ संचलन के दौरान पुष्पवर्षा करते स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
कमला नगर, आवास विकास, सिकंदरा, रामबाग, खेरागढ़, जयपुर हाउस, प्रतापपुरा, शमसाबाद, फतेहपुर सीकरी सहित कुल 32 स्थानों पर संघ के स्वयंसेवकों ने पथ संचलन निकाला। पूर्ण गणवेश में दंड व घोष सहित निकले पथ संचलन पर जगह-जगह स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्वयंसेवक - फोटो : अमर उजाला
प्रांत व्यवस्था प्रमुख भवेंद्र शर्मा, अशोक कुलश्रेष्ठ, दिलीप, केशव, हरीशंकर शर्मा, पंजक खंडेलवाल, सुनील दीक्षित, विजय गोयल, भारत भूषण, खगेश कुमार, मनमोहन निरंकारी आदि मौजूद थे। राष्ट्रीय स्वयंसेविकाओं के पथ संचलन में निलिमा शर्मा, मीना बंसल, अरुणा, रीना, मोनिका, राकेश आदि मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें