फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dog Don: अपराधियों को सूंघ कर पहचान लेता था RPF का 'डॉन', सात साल की सेवा के बाद हुआ नीलाम

Wed, 14 Dec 2022 12:38 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
विज्ञापन
1 of 5
डॉग डॉन - फोटो : ANI
मथुरा आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) का खोजी कुत्ता डॉन सात साल की सेवा के बाद नीलाम कर दिया गया। 'डॉन' ने आरपीएफ में सेवा के दौरान चोरी-डकैती समेत अन्य कई वारदात के खुलासे में अहम भूमिका निभाई है। लेकिन मेडिकली अनफिट होने के कारण कुछ दिनों से वह सरकारी कर्तव्यों का निर्वहन करने में असमर्थ था। इसके कारण आरपीएफ ने कागजी औपचारिकताएं पूरी करते हुए मंगलवार को रिटायरमेंट के साथ ही उसकी नीलामी कर दी। मथुरा के एक युवक ने 'डॉन' को खरीदा है।

आरपीएफ के आर.वर्मा ने कहा कि डॉग डॉन जब आरपीएफ में लाया गया, तब इसकी उम्र दो महीने थी। वर्ष 2016 में वह रेलवे सुरक्षा बल के डॉग स्क्वायड में शामिल हुआ। तमिलनाडु में छह महीने तक डॉन को विशेष प्रशिक्षण दिलाया गया। डॉन ने आरपीएफ के कई मामलों में मदद की। डकैती और चोरी के मामलों को सुलझाने में इसका इस्तेमाल किया गया। डॉन की मदद से कई आपराधिक मामलों का खुलासा हुआ। कई अपराधी पकड़वाए। 
विज्ञापन

2 of 5
आरपीएफ कर्मी के साथ डॉग डॉन - फोटो : ANI
आरपीएफ डॉग स्क्वायड के एएसआई आरजी वर्मा ने बताया कि बीते कुछ दिनों से 'डॉन' की रीढ़ की हड्डी में कुछ दिक्कत हो गई, जिसके कारण वह दौड़ नहीं पाता। उसे कूदने में भी परेशानी होती है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
आरपीएफ डॉग स्क्वायड के एएसआई आरजी वर्मा - फोटो : ANI
आरपीएफ के डॉग डॉन को 31 अगस्त 2025 में रिटायर होना था, लेकिन रीढ़ की हड्डी के कारण उसे 12 सितंबर 2022 को मेडिकली अनफिट कर दिया। इसके बाद मंगलवार को इसकी नीलामी कर दी गई। 
 

4 of 5
डॉन को खरीदने वाले वरुण सक्सेना - फोटो : ANI
मथुरा के गोवर्धन चौराहा निवासी वरुण सक्सेना ने 10500 रुपये में डॉन को खरीदा है। वरुण ने बताया कि ट्रेंड डॉग पाकर वे बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि डॉन को अपने परिवार के सदस्य की तरह रखेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डॉग डॉन - फोटो : अमर उजाला
आरपीएफ के श्वान दस्ते ने नीलामी के बाद डॉग डॉन को भावुक विदाई दी। डॉन को फूलों की माला पहनाई गई। उनका कहना था कि सात साल की सेवा के बाद डॉन को अब नया घर मिल गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें