फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े पांच माह बाद आगरा से अंतरराज्यीय बसों का संचालन शुरू, यात्री बोले- अब राहत मिलेगी

Fri, 11 Sep 2020 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
रोडवेज बस अड्डे पर खड़ीं बसें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा में पांच महीने 19 दिन बाद गुरुवार से रोडवेज की बसें दिल्ली, राजस्थान और ग्वालियर, भिंड के लिए चलने लगीं। पहले दिन तकरीबन 100 बसें आईएसबीटी, ईदगाह और बिजलीघर से चलीं। जयपुर, भरतपुर, धौलपुर के लिए काफी सवारियां निकलीं। साथ ही आईएसबीटी से दिल्ली के सराय काले खां तक बसें चलाई गईं। अभी तक बसें बदरपुर बार्डर दिल्ली तक जा रहीं थीं। यात्रियों का कहना है कि अंतरराज्यीय बसों के शुरू होने से राहत मिली है।

विज्ञापन


22 मार्च को लॉकडाउन शुरू होने के बाद से ही बसों का संचालन बंद हो गया था। एक जून से प्रदेश के भीतर रोडवेज बसों का संचालन शुरू हो गया, लेकिन दूसरे राज्यों तक बसें नहीं चल पा रहीं थीं। दिल्ली जाने वाली बसें भी बदरपुर बार्डर तक ही जाती थीं। इससे यात्रियों को दिल्ली तक पहुंचने में काफी किराया व्यय करना पड़ रहा था।


गुरुवार को आईएसबीटी (अंतरराज्यीय बस अड्डा) से वातानुकूलित और साधारण बसें दिल्ली के सराय काले खां बस अड्डे तक चलाईं गईं। ईदगाह बस अड्डे से बसें जयपुर, धौलपुर, भरतपुर, करौली के लिए चलाईं गईं। राजस्थान रोडवेज की बसें भी ईदगाह बस अड्डे पर सवारियां लेने पहुंचीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

छह माह बाद आ सका आगरा
भरतपुर के यात्री संतोष कुमार ने बताया कि रोडवेज बसों के बंद होने के कारण आगरा नहीं आ सका। छह माह बाद किसी काम से आगरा आया हूं। बसों के चलने से बड़ी सुविधा मिली है। प्राइवेट बसें कहीं भी उतार देती हैं।

दिल्ली जाना पड़ रहा था महंगा
आगरा के यात्री शादाब नूर ने कहा कि दिल्ली तक पहुंचना बहुत खर्चीला हो गया था। अब दिल्ली में बस सराय काले खां तक जा रही है। ऐसे में किराए में बचत होगी। दिल्ली की बसें भी आसानी से मिल जाएंगी। लोगों को राहत मिली है।

तीन राज्यों के लिए शुरू हुई बस सेवा: आरएम
परिवहन निगम आगरा परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार पुंढीर ने कहा कि राजस्थान, दिल्ली व मध्य प्रदेश के लिए बसों का संचालन शुरू कर दिया है। अभी उत्तराखंड के लिए सेवाएं शुरू नहीं हो सकी हैं। पहले दिन 100 से अधिक बसें चलाई गईं, लेकिन आगरा से 300 से ज्यादा बसें दूसरे राज्यों तक जाती हैं। शुक्रवार से यह शुरू हो जाएंगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें