सर्दी शुरू हो गई है। रोडवेज बसों में बदले मौसम को देखते हुए इंतजाम दुरुस्त नहीं हैं। खासकर साधारण सेवा की बसों में। खिड़कियों के शीशे टूटे हुए हैं तो किसी की हेडलाइट ही गायब है। यात्री सर्द हवा के थपेड़े खाते हुए सफर करने को मजबूर हैं।
आगरा के बिजलीघर बस अड्डे और आईएसबीटी पर निगम की पांच बसें ऐसी मिलीं, जिनमें शीशे टूटे या निकले हुए थे। एक बस में ऑल वेदर बल्ब तो दूर हेड लाइट तक टूटी हुई थी। चालक की सीट खस्ता हाल थी तो अन्य सीटें भी फटी हुई थीं। आईएसबीटी पर खड़ी बस में चालक की सीट के ऊपर लगा साइड मिरर ही नहीं था।