फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनसाइड स्टोरी: रितिका मर्डर केस में बड़ा खुलासा, उसको हो चुका था हत्या और हत्यारे का आभास, तभी कही थी ये बड़ी बात

Thu, 30 Jun 2022 04:19 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
Ritika Murder case - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के आगरा में ब्लॉगर रितिका की हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। ब्लॉगर को जान का खतरा था और इस बात को वह जान चुकी थी। इसी वजह से उसने 28 मार्च 2022 को एसपी फिरोजाबाद को पत्र लिखा था। जिसमें 12 मार्च को टूंडला थाने में दर्ज कराई गई एफआईआर का जिक्र करते हुए लिखा था कि एफआईआर के बाद 23 मार्च को उसके मजिस्ट्रेटी बयान हुए थे। इसके बाद नामित लोगों ने  25 मार्च को मुकदमा वापिस लेने के लिए दबाव बनाकर उसे डराया और धमकाया। उसे जान से मारने और मरवाने की लगातार धमकियां दी जा रही थीं, जिससे वह बहुत डरी-सहमी हुई थी। एसपी को उसने साफ लिखा था कि शिकायती पत्र के माध्यम से यह बताना चाहती है कि अगर उसके साथ भविष्य में कोई घटना होती है तो उसके इस पत्र को अंतिम बयान समझा जाए। इस हत्याकांड से दो दिन पहले रितिका ने अपनी मां को कॉल की थी।
विज्ञापन

2 of 6
Ritika Murder case - फोटो : अमर उजाला
आगरा ताजनगरी फेज-दो में 24 जून की सुबह ओम श्री प्लेटिनम अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से फेंककर फैशन ब्लॉगर रितिका सिंह (30) की हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड में उसके पति आकाश के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है, जबकि आठ आरोपी अज्ञात हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
Ritika Murder case - फोटो : अमर उजाला
इस हत्याकांड से दो दिन पहले रितिका ने अपनी मां को कॉल की थी। जिसमें कहा था कि वह अपने डॉगी को लेकर गाजियाबाद आ रही है। यहां रहना नहीं चाहती है। वह काफी डरी हुई थी। रितिका की मां ने बताया कि उससे हुई बातचीत से यही लग रहा था कि उसे पहले से ही घटना का आभास हो गया था, लेकिन वह डर की वजह से कुछ नहीं बता सकी।

4 of 6
Ritika Murder Case - फोटो : अमर उजाला

एसपी फिरोजाबाद को लिखा गया पत्र आया सामने

रितिका की मां ने बताया कि रितिका की मौत के बाद उसका एक और पत्र सामने आया है, जो  उसने 28 मार्च 2022 को एसपी फिरोजाबाद को लिखा था। इस पत्र में रितिका ने लिखा था कि उसने 12 मार्च 2022 को टूंडला थाने में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें आकाश गौतम, अनिल धर, सत्यम धर, दीपाली अग्रवाल को नामजद किया गया था।
 
विज्ञापन

5 of 6
Ritika Murder Case - फोटो : अमर उजाला
एफआईआर दर्ज कराने के बाद 23 मार्च को मजिस्ट्रेट के सामने बयान हुए, जिसके बाद 25 मार्च को आरोपियों ने उसे मुकदमा वापस न लेने के लिए धमकाना शुरू कर दिया। उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने साफ लिखा था कि अगर भविष्य में उसे कुछ होता है तो ये शिकायती पत्र ही उसका अंतिम बयान समझा जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रितिका के माता-पिता - फोटो : अमर उजाला
रितिका की मां का कहना है कि हत्याकांड के बाद एक संदिग्ध बाइक खड़ी मिली थी। ये बाइक आकाश लेकर आया था। पुलिस साक्ष्यों को केस में शामिल नहीं कर रही है। पहले भी इसी तरह कार्रवाई नहीं की गई, जिसकी वजह से बेटी की जान चली गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें