फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म कर मासूम की हत्या : दिल्ली तक लगे आरोपी के पोस्टर, 25 हजार का इनाम घोषित

Wed, 02 Sep 2020 08:04 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 5
पुलिस ने जगह-जगह चस्पा कराए आरोपी के पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
मथुरा जिले में मासूम बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोपी की तलाश में पुलिस ने दिल्ली तक पोस्टर लगा दिए हैं। इसके साथ ही आरोपी के बारे में सही सूचना देने पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है। पुलिस ने उसके रिश्तेदारों सहित एक दर्जन से अधिक लोगों को उठा लिया है। उनसे पूछताछ के आधार पर दबिश दी जा रही है। हालांकि अभी तक आरोपी के बारे में कोई सुराग नहीं मिला है।  


संबंधित खबर- मथुरा : बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म के बाद हत्या, ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस से नोकझोंक
विज्ञापन

2 of 5
घटनास्थल पर पुलिस और ग्रामीण (एक सितंबर की तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
थाना जमुनापार क्षेत्र में नौ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी ट्रक चालक बनवारी की तलाश में पुलिस ने बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर चस्पा करा दिए हैं। उसके अपराध की जानकारी भी दी गई है। उसके करीबी रिश्तेदार और दोस्तों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन

3 of 5
आरोपी बनवारी - फोटो : अमर उजाला
आरोपी बनवारी से संबंध रखने वाले करीब एक दर्जन लोगों को पुलिस ने पूछताछ के लिए उठाया है, जिनसे वह वारदात से पूर्व मिला भी था। उनसे बनवारी के ठिकानों की जानकारी ली जा रही है। इन ठिकानों पर पिछले 24 घंटों से पुलिस की पांच टीमें दौड़ रही हैं, परंतु सफलता हाथ नहीं लग सकी है। 

4 of 5
घटनास्थल पर पड़े पानी के पाउच - फोटो : अमर उजाला
आरोपी बनवारी के बारे में पुलिस को नई-नई जानकारियां मिल रही हैं। पूछताछ में पता लगा कि आरोपी ने एक वर्ष पहले शादीशुदा महिला से कोर्ट मैरिज की थी। महिला करीब नौ वर्ष की अपनी लड़की भी साथ लाई थी। बाद में बनवारी की करतूतों को देखकर उसने अपनी पुत्री को एक रिश्तेदार के घर छोड़ दिया था। कुछ दिन बाद वह भी घर छोड़ गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घटनास्थल पर मिली थीं शराब की खाली बोतलें - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी उदय शंकर सिंह ने बताया कि बनवारी की गिरफ्तारी के बाद काफी कुछ स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल सार्वजनिक स्थानों पर आरोपी के  पोस्टर चिपकवाएं हैं और एसएसपी गौरव ग्रोवर ने उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया है। आरोपी के करीबी लोगों से पूछताछ कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। वह जल्द ही गिरफ्त में होगा।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें