आगरा में 74वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंडलायुक्त अमित गुप्ता ने कमिश्नरी में झंडारोहण किया। इस अवसर पर प्रदेश सरकार में महिला कल्याण एवं बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य भी मौजूद रहीं। वहीं नवनीत सिंह चहल ने कलेक्ट्रेट प्रांगण में झंडारोहण किया। उन्होंने मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों को संविधान प्रस्तावना का संकल्प दिलाया।
इसके अलावा पुलिस आयुक्त प्रीतिंदर सिंह ने पुलिस लाइन झंडा फहराकर संविधान प्रस्तावना की शपथ दिलाई। इस मौके पर पुलिस लाइन ग्राउंड और कलेक्ट्रेट में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
जिले में अलग-अलग स्थानों पर सांस्कृतिक एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंडलायुक्त ने कहा कि देश ने बहुत विकास किया है, लेकिन हमें अभी भी बहुत कुछ करना बाकी है। इसके लिए रूढ़िवादी सोच जैसे- दहेज प्रथा, भ्रूण हत्या, बाल श्रम जैसी कुप्रथाओं को समाज से समाप्त करना होगा। तभी हम पूरी तरह से आगे बढ़ने में सक्षम होंगे। उन्होंने कहा कि देश को मजबूत बनाने के साथ-साथ आगे बढ़ाना है तो हम सभी को अपनी भावनाओं में एकता और अखंडता को समाहित करना होगा।
विज्ञापन
2 of 6
कैबिनेट मंत्री ने पुलिस परेड की सलामी ली
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस लाइन ग्राउंड में कैबिनेट मंत्री ने पुलिस परेड की सलामी ली। इस मौके पर उन्होंने सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। कहा कि आज देश 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। आज ही के दिन 26 जनवरी सन 1950 को देश का संविधान लागू किया गया था। उसी उपलक्ष्य में भारत देश के प्रत्येक नागरिक के द्वारा गणतंत्र दिवस को बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है। गणतंत्र का अर्थ है जनता के द्वारा जनता के लिए शासन। इस दिन हमारे देश भारत को गणतंत्र देश के रूप में घोषित किया गया था।
विज्ञापन
3 of 6
मंडलायुक्त ने किया ध्वजारोहण
- फोटो : अमर उजाला
कहा कि सभी भारतीय नागरिको के द्वारा यह दिवस बिना भेद-भाव के मनाया जाता है। हम सभी देशवासियों को भारत का नागरिक होने पर गर्व हैं। समाज में, हमारी अलग जाति, धर्म या कई अन्य बोलियां हैं, लेकिन हम फिर भी भारतीय हैं। हमारे देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के द्वारा जो आहूति दी गई थी, उसके कारण ही भारत को पूर्ण स्वराज मिला। इसी दिन हम पूर्ण रूप से स्वाधीन हो गए थे। देश की सीमा की सुरक्षा करने तथा देश और प्रदेश में शांति कायम करने के लिए अपने कर्तव्य का पालन करते हुए सेना और पुलिस के जवान पूरी तन्मयता से अंजाम देते हैं। इससे देशवासी बिना किसी आशंका और भय के अपने को सुरक्षित महसूस करते हैं।
4 of 6
संविधान प्रस्तावना की दिलाई गई शपथ
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि जो लोग प्रशासनिक सेवा में है या शासकीय सेवा में हैं तथा सार्वजनिक जीवन से जुड़े हैं, हम लोगों का ध्येय होना चाहिए कि प्रतिष्ठा और अवसर की समता सबको मिले। इसके लिए माहौल उत्पन्न करना चाहिए। कहा कि हम लोगों को सभी व्यक्तियों का सम्मान करना चाहिए। हमारे मन में छोटे-बड़े की भावना कभी नहीं होनी चाहिए, यही संविधान का उद्देश्य भी है।
विज्ञापन
5 of 6
कैबिनेट मंत्री ने सलामी ली
- फोटो : अमर उजाला
कहा कि हमारे देश का प्रत्येक नागरिक आर्थिक और सामाजिक रुप से स्वाधीन हो और सभी बराबर हों। संविधान की जो मूल भावना है, राष्ट्र की गरिमा व राष्ट्र की एकता एवं अखंडता और बंधुत्वता बढ़ाने के लिए है अगर हम अपने देश को मजबूत देखना चाहते हैं और आगे बढ़ाना चाहते हैं तो इस ओर विशेष ध्यान रखना होगा।
पुलिस के जवानों को प्रमाण-पत्र तथा मेडल लगाकर सम्मानित किया गया।
- फोटो : अमर उजाला
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने पुलिस लाइन में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं अमर शहीदों के परिजनों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। साथ ही प्रशासनिक सेवा में उत्कृष्ट काम करने वाले पुलिस के जवानों को प्रमाण-पत्र तथा मेडल लगाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर एडीजी राजीव कृष्ण, आईजी नचिकेता झा एवं एडीएम सहित स्वतंत्रता सेनानी व अमर शहीदों के परिवारीजन व पुलिस बल के सदस्यगण उपस्थित रहे।