फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भयंकर ठंड में फुटपाथ-प्लेटफार्म तक ठिठुर रहे लोग, कंपकंपाती सर्दी में जीवन बेहाल, देखें तस्वीरें

Tue, 31 Dec 2019 02:21 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
फुटपाथ पर सोए लोग - फोटो : अमर उजाला
गलन भरी सर्दी में रात के एक बजे लोग सिर छुपाने के लिए जगह ढूंढ रहे थे। आईएसबीटी पर बसों का इंतजार करने के बाद यात्री फर्श पर ही लेट गए। एसएन मेडिकल कॉलेज में आश्रय स्थल में जगह नहीं मिली तो गैलरी में ही चादर बिछाई और सो गए। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
गैस हीटर के पास सर्दी से बचाव के लिए लाइन लगी - फोटो : अमर उजाला
यही हाल एमजी रोड पर फुटपाथ का था। गैस हीटर के पास सर्दी से बचाव के लिए लाइन लगी थी। राजामंडी में नगर निगम के रैन बसेरे में जगह न मिल पाने से मायूस लोग फुटपाथ पर ही बिस्तर लगाए थे।
विज्ञापन

3 of 5
राजामंडी स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
कैंट स्टेशन पर वेटिंग रूम फुल था। रात एक बजे प्लेटफार्म पर ठिठुरते हुए लोग ट्रेनों का इंतजार कर रहे थे। राजामंडी स्टेशन पर भी यही स्थिति थी। ढाबे बंद हो चुके थे। 
 

4 of 5
रैन बसेरे - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश सरकार ने आगरा के गरीबों को ठंड से बचाने के लिए 53 लाख रुपये का बजट जारी किया है। इससे कंबल वितरण किया जाना है और गैस हीटर लगाए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आईएसबीटी पर यात्री - फोटो : अमर उजाला
गैस हीटर नगर निगम ने कहीं कहीं लगवा दिए हैं लेकिन  कंबल नहीं बंटे हैं। न ही फुटपाथ पर सो रहे गरीबों को रैन बसेरे में ले जाने के लिए निगम की टीम रात को निकल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें