फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गश्त का सच: पुलिस चौकियों पर ताले...बैरियर खाली, कॉलोनियों में भी चौकसी नहीं

Sat, 08 Aug 2020 12:27 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
पुलिस गश्त की पोल खोलती हैं ये तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
आगरा में 10 दिन के भीतर बढ़ीं चोरी, लूट और डकैती की वारदात के बावजूद रात की गश्त में ढिलाई जारी है। अमर उजाला ने गुरुवार की रात 11 से दो बजे तक सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तो कहीं चौकी पर ताला मिला तो कहीं सिर्फ कुर्सियां थीं, कोई मौजूद नहीं था। शहर में हर तीसरे दिन कहीं न कहीं चोरी हो रही है। यह रात में 11 से तीन बजे के बीच होती है। सीसीटीवी फुटेज में यही समय मिला है। इसके बावजूद पुलिस की गश्त नहीं है।
विज्ञापन

2 of 6
आवास विकास सेक्टर -16 : चौकी पर ताला - फोटो : अमर उजाला
रात 11:30 बजे सेक्टर 16 स्थित पद्म प्राइड चौकी पर ताला लटका था। आसपास भी कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। थोड़ी ही दूरी पर बैरियर है लेकिन यह भी सूना पड़ा था। पास की करकुंज कॉलोनी में चौकीदार जाग रहा है लेकिन पुलिसवाले गश्त पर नहीं है।
विज्ञापन

3 of 6
सेक्टर-4 : पुलिस चौकी में कुर्सियां खाली - फोटो : अमर उजाला
रात 11:45 बजे पुलिस चौकी खाली पड़ी थी, दरोगा मौजूद है और न ही सिपाही। कुर्सियां खाली पड़ी हैं। चौकी के ठीक सामने बैरियर है, यहां भी कोई नहीं है। कॉलोनियों में गश्त नहीं हो रही थी। यहां दो महीने में चोरी की कई वारदात हो चुकी हैं।

4 of 6
पश्चिमपुरी से शास्त्रीपुरम तक एक भी सिपाही नहीं - फोटो : अमर उजाला
रात 12:40 बजे सिकंदरा की पश्चिमपुरी चौकी से शास्त्रीपुरम तक पुलिस गश्त पर नहीं थी। चौराहा भी खाली पड़ा था। कुछ लोग सामान सिर पर रखकर जा रहे थे। यह शहर का बाहरी इलाका है। यहां आए दिन चोरियां होती हैं।
विज्ञापन

5 of 6
लॉयर्स कॉलोनी : सिपाही आए और दो मिनट में चले गए - फोटो : अमर उजाला
रात 1:30 बजे चीता मोबाइल के दो सिपाही आए। मुश्किल से दो मिनट के भीतर ही लौट गए। 10 बजे से रात के एक बजे तक  सिर्फ दो मिनट के लिए ही गश्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
लॉयर्स कॉलोनी के मनीष कुमार, आवास विकास कॉलोनी निवासी राकेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन के बाद से ही बंद है गश्त
लॉयर्स कॉलोनी के मनीष कुमार ने बताया कि लॉयर्स कॉलोनी में पहले गश्त होती थी। लॉकडाउन लगने के बाद यह बंद हो गई। फिर अनलॉक में भी शुरू नहीं की गई। सात दिन पहले पड़ोस के घर में चोर आ गए थे। मगर, खटपट होने पर घरवाले जाग गए थे। इस पर चोर भाग गए। पुलिस गश्त पर होती तो पकड़े जाते। 

चोरी हो रही हैं, फिर भी पुलिस नहीं आती
आवास विकास कॉलोनी निवासी राकेश शर्मा ने कहा कि आवास विकास कॉलोनी में घरों के बाहर से वाहन चोरी हो चुके हैं। इनकी सीसीटीवी फुटेज पुलिस को दी जा चुकी है। घरों में भी चोरी हुई हैं। इसके बावजूद गश्त नहीं की जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें