फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: राम मंदिर के लिए ब्रज में उल्लास, रोशनी से जगमगाई कान्हा की नगरी

Wed, 05 Aug 2020 12:13 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 7
राममंदिर के लिए रोशनी से जगमग ब्रज के मंदिर - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या में भगवान श्रीराम के सुंदर-अलौकिक मंदिर की आधारशिला रखी जा रही है। उसका उत्साह, उल्लास और उमंग कृष्ण की जन्मस्थली मथुरा में भी है। मंदिरों को सजाया गया है। भक्तों को पवन बेला में मुहं मीठा कराने के लिए प्रसाद बांटा जा रहा है। एक दूसरे को मंदिर निर्माण की बधाइयां दी जा रही हैं। शहर की फिजाओं में भी मंदिर निर्माण को लेकर उमंग है। उधर, शहर में चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात है और सुरक्षा की दृष्टि से कई स्थानों पर बैरियर लगाए गए हैं।
विज्ञापन

2 of 7
ठाकुर द्वारिकाधीश का आंगन - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर की आधारशिला रखे जाने के उपलक्ष्य में ठाकुर द्वारिकाधीश का आंगन उमंग से सराबोर है। मंदिर में हर्ष और उल्लास है। मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि श्रीराम मंदिर हिंदुओं की आस्था का केंद्र है। मंदिर के निर्माण से हिंदू समाज में अपार खुशी है। 
 
विज्ञापन

3 of 7
रोशनी से जगमग ठाकुर द्वारिकाधीश का आंगन - फोटो : अमर उजाला
मंदिर के गोस्वामी बृजेश कुमार महाराज और कांकरोली युवराज डॉ. वागीश कुमार महाराज द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुसार मंगलवार को ठाकुर मंदिर द्वारिकाधीश को रंग बिरंगी विद्युत लाइटों से सजाया गया है। मंदिर में भजन कीर्तन चल रहा है। सायंकाल मंदिर के अंदर से लेकर बाहर तक दीपदान किया गया। पांच अगस्त को मंदिर की खुलने वाली प्रत्येक झांकी में प्रत्येक दर्शनार्थी को मंदिर का प्रसाद वितरित किया जाएगा और हर्ष और उल्लास के साथ राम मंदिर बनने की खुशी मनाई जाएगी।

4 of 7
जय श्री राम के नाम से जलते दीप - फोटो : अमर उजाला
कान्हा की जन्म स्थली श्रीकृष्ण जन्म स्थान को भी भव्यता प्रदान की गई है। मंदिर परिसर को रंग बिरंगी विद्युत झालरों से सजाया गया है। मंदिर में चल रहे धार्मिक अनुष्ठान वातावरण में श्रद्धा का संचार कर रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 7
कृष्ण जन्मस्थान पर सुरक्षा व्यवस्था - फोटो : अमर उजाला
इधर, मल्लपुरा स्थित प्राचीन केशवदेव मंदिर में भी धार्मिक कार्यक्रम शुरू हो गए। पांच अगस्त को मंदिर में दीपदान किया जाएगा। समाजसेवी प्रमोद गर्ग कसेरे ने शहर के होलीगेट चौराहा और टैंक चौराहा पर भव्य सजावट की है। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि जिले में सुरक्षा व्यवस्था के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
राममंदिर के लिए रोशनी से जगमग ब्रज के मंदिर - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या में श्रीराम मंदिर के शिलान्यास को लेकर ब्रजवासी काफी खुश हैं। इसके तहत कान्हा की क्रीड़ा स्थली नंदगांव में भी विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन मंगलवार से शुरू हो गए। मंगलवार को नंदबाबा मंदिर परिसर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अखंड रामचरित मानस का पाठ शुरू हो गया। इस दौरान राम रक्षा स्रोत, 108 सुंदरकांड के पाठ किए गए। बुधवार को 56 भोग लगाए जाएंगे। इस दौरान कस्बे में दीपोत्सव और आतिशबाजी भी होगी। नंदबाबा मंदिर को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया जा रहा है। डॉ. हरीमोहन गोस्वामी, डॉ, भुवनेश गोस्वामी, सुशील गोस्वामी, संगीतकार दिनेश गोस्वामी, कुष्ण मुरारी, गोपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
राधाकुंड पर जलते दीपों का दृश्य - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन से पूर्व मंगलवार की सायं साधु-संतों एवं स्थानीय लोगों ने  राधाकुंड-श्यामकुंड पर 5100 दीपकों से दीपदान किया। दीपदान का शुभारंभ  चेयरमैन  टिमटू ने किया। संगम घाट, जनाना घाट, झूलनतला घाट, चैतन्य महाप्रभु घाट पर दीपक जलाए गए। दिल्ली से आई ऋतु कालरा ने बताया कि राधाकुंड का दीपदान देख कर खुशी हुई है। भक्तों ने राधारानी व जय श्रीराम के जयकारे लगाए। इस अवसर पर ईओ महेंद्र कुमार, बालकिशन मुकदम, रवि लोचन दास, विशंभर दास, निताई दास , रामानंद दास, काली चरण शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें