फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Mandir: भूमि पूजन के दिन अयोध्या की तरह भगवामय होगा ब्रज, दीपों से जगमगाएगी कृष्ण की नगरी

Wed, 05 Aug 2020 12:46 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 5
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मथुरा - फोटो : Amar Ujala
राममंदिर के भूमि पूजन को लेकर ब्रज धाम में उल्लास है। मथुरा से वृंदावन तक उत्सव मनाने की तैयारियां चल रही हैं। मंदिरों में अनुष्ठान हो रहे हैं। ब्रज को अयोध्या की तरह भगवामय बनाने के लिए विश्व हिंदू परिषद (विहिप), बजरंग दल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। इसमें जनप्रतिनिधि भी पीछे नहीं हैं। उनका कहना है कि भूमि पूजन के अवसर पर शहर से लेकर गांव तक घर-घर दीपक जलाए जाएंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
अयोध्या की तस्वीर - फोटो : amar ujala
सोमवार को कैबिनेट मंत्री एवं छाता क्षेत्र से विधायक चौधरी लक्ष्मीनारायण ने कहा कि राममंदिर आंदोलन से श्रीकृष्ण की नगरी का गहरा नाता है। अब जब अयोध्या में भूमि पूजन होने जा रहा है तो खुशी होना स्वाभाविक है। इस खुशी को प्रकट करने के लिए पांच अगस्त को क्षेत्र में घर-घर दीपक जलेंगे और छतों पर लोग भगवा ध्वज लगाएंगे। पूरा ब्रज क्षेत्र भी अयोध्या की तरह भगवामय होगा। 
विज्ञापन

3 of 5
कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण साथ में अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी का संकट नहीं होता तो यहां से हजारों की संख्या में लोग अयोध्या पहुंचते। एक अलग ही नजारा होता। कैबिनेट मंत्री ने सामाजिक दूरी बनाए रखते हुए ब्रज के सभी साधु-संतों, मंदिरों के महंतों से चार एवं पांच अगस्त को दीप, रंग बिरंगी लाइट जलाकर दीपावली मनाने का आह्वान किया है।

4 of 5
लोगों को बांटे गए दीपक - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन धाम को भी जगमगाने की तैयारी हो रही है। इसके लिए श्रीमद्भागवत मंदिर एवं श्री हरिदासीय राधा प्रसाद सेवा ट्रस्ट द्वारा दीपों का वितरण किया जा रहा है। सोमवार से 11000 दीपों का वितरण शुरू हुआ। दीप वितरण शुरु करते हुए महंत सुतीक्षण दास ने पांच अगस्त को भक्ति के पांच दीप श्री राघवेंद्र सरकार के चरणों में समर्पित करके प्रभु भक्ति का वरदान मांगने का आग्रह किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
साध्वी ऋतंभरा को सौंपी जल और ब्रज रज - फोटो : अमर उजाला
राममंदिर भूमि पूजन में गिरिराज जी की तलहटी की रज के साथ ब्रज के 12 वन और पांच सरोवरों का जल का उपयोग होगा। श्रीनंदनी गोशाला के संस्थापक सोमदत्त दीक्षित ने बताया कि ब्रज के चिंताहरण, ब्रह्म कुंड, केदारनाथ, कदंब खंडी, गिरिराज तलहटी व नंदनी गोशाला की रज व कुसुम सरोवर, पावन सरोवर, चंद्र सरोवर व मान सरोवर का जल वृंदावन में साध्वी ऋतंभरा द्वारा पहुंचाया गया है। उन्होंने बताया कि यहां के वन, उपवन, कुंड व सरोवर में साक्षात ठाकुरजी का वास है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें